{"_id":"59dbc0e24f1c1b76678b4e93","slug":"71507573986-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में आग से झुलसी गर्भवती युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में आग से झुलसी गर्भवती युवती की मौत
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। पांच दिन पूर्व ससुराल में चिराग के गिरने से लगी आग से झुलसी गर्भवती युवती की मौत हो गई। गर्भ में सात माह का भ्रूण था। उधर, अलग-अलग घटनाओं में संविदा लाइनमैन समेत चार लोग करंट से झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बबेरू क्षेत्र के मंठा गांव में चुनकी (30) पत्नी नरोत्तम चार अक्तूबर को बुरी तरह झुलस गई। ससुराल वालों का कहना है कि अटारी से कंडा निकालते समय नजदीक रखा चिराग पास में रखे सन के ढेर में गिर गया था। उससे आग भड़क गई और चुनकी चपेट में आ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां रविवार को देर शाम उसने दम तोड़ दिया। नरोत्तम ने ने बताया कि एक साल पहले शादी हुई थी। मायका पछौंहा गांव है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
उधर, हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के चंद्रपुरवा गांव निवासी संविदा लाइनमैन बिंदा प्रसाद (28) सोमवार को दोपहर शट डाउन लेकर हाईटेंशन खंभे में चढ़कर जंपर जोड़ रहा था। अचानक बिजली आपूर्ति शुरू होने से वह करंट से झुलस कर 15 फीट ऊंचे खंभे से नीचे आ गिरा। आसपास काम कर रहे साथियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में शहर के जवाहर नगर का संतू (22) रविवार को शाम घर की खराब बिजली ठीक करते समय करंट से झुलस गया। उधर, बबेरू कस्बे का नीतेश (14) रविवार को शाम स्विच बोर्ड में टीवी का प्लग लगाते समय करंट से झुलस गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बबेरू लाए।
हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फतेहगंज थाना क्षेत्र के कुलसारी गांव में छोटू पांडेय (20) पुत्र रामचंद्र रविवार को शाम घर की बिजली ठीक करते समय करंट से झुलस गया। घर वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतर्रा लाए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
-गर्भ में 7 माह का भ्रूण था, एक साल पूर्व हुई थी शादी
-चिराग के गिरने से लगी आग से झुलसी थी
-संविदा लाइनमैन समेत चार करंट से झुलसे