Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   700 stalls will be set up at the Kartik Purnima fair.

Banda News: कार्तिक पूर्णिमा मेले में लगेंगी 700 दुकानें

Sun, 22 Nov 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 22 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
700 stalls will be set up at the Kartik Purnima fair.
फोटो-9- मेले की तैयारियों को देखते एसडीएम अंकित वर्मा। संवाद
पैलानी। बांदा-हमीरपुर मार्ग स्थित खप्टिहा कलां के महाकालेश्वर मंदिर में 24 नवंबर से शुरू होने वाले कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसमें 700 दुकानें लगेंगी।
विज्ञापन

पांच दिवसीय मेले, दंगल और रामलीला में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। आयोजन को लेकर एसडीएम पैलानी प्रीती तिवारी और सीओ सदर प्रतिज्ञा सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर के पुजारी गोविंद दास ब्रह्मचारी ने बताया कि यह क्षेत्र का सबसे बड़ा आयोजन है।
विज्ञापन

मेले में कानपुर, सतना, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा और बांदा समेत आसपास के इलाकों से करीब 700 दुकानें लगेंगी। भीड़ को देखते हुए मेला कमेटी के साथ पैलानी थाने की पुलिस, महिला पुलिस और आसपास के थानों से अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर के परिक्रमा मार्ग और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था देखी। 24 नवंबर को पहले दिन भगवान शिव के दुग्धाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु जुटेंगे। ग्रामीणों ने सुरक्षा के मद्देनजर मेले के दौरान दिन में मौरंग खदानों से आने-जाने वाले ट्रकों का आवागमन बंद कराने की मांग की है।
----
सिमौनी मेले की तैयारियों में मिली कमियां
तिंदवारी। एसडीएम बबेरू अंकित वर्मा ने सिमौनी में आयोजित होने वाले परंपरागत सिमौनी धाम मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यशाला, प्रसाद वितरण स्थल, मेला ग्राउंड और पार्किंग स्थल की व्यवस्थाएं देखीं।
एसडीएम ने मेला ग्राउंड के समतलीकरण के लिए मिट्टी डलवाने और आरसीसी मार्ग व कच्चे रास्ते को गड्ढा मुक्त कराने के निर्देश दिए। साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर नाराजगी जताते हुए ब्लॉक बिसंडा के कर्मचारियों को मौके पर भेजने को कहा।

जल संस्थान की ओर से पंप लाइन विस्तार, स्टैंड पोस्ट, टंकी और पंप हाउस की रंगाई-पुताई का काम शुरू न होने पर भी असंतोष जताया। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से धनंजय मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed