फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   69 percent paddy purchase in the board in three months

तीन माह में मंडल में 69 फीसदी हुई धान खरीद

Mon, 31 Jan 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
69 percent paddy purchase in the board in three months
विशिष्ट मंडी स्थल दुरेड़ी स्थित विपणन शाखा में किसानों का तौला जा रहा धान। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। मिलर्स की हड़ताल और समय से उठान न होने की वजह से तीन माह में चित्रकूटधाम मंडल में मात्र 69 फीसदी ही धान खरीद हो सकी। 11,807 किसानों ने धान बेचा है। हालांकि फरवरी माह के अंत तक खरीद होने से अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। मंडल में कुल 78 केंद्रों में खरीद हो रही है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में पहली नवंबर से धान खरीद शुरू हुई। खरीफ विपणन वर्ष में 1,06,700 क्विंटल खरीद का लक्ष्य है। तीन माह में 73,724.876 क्विंटल धान की खरीद की गई। यह लक्ष्य का 69 फीसदी है। बांदा में 62 केंद्रों में खरीद हो रही है। यहां 9749 किसानों ने अपना धान बेचा है।
विज्ञापन

चित्रकूट में 13 केंद्रों में 1646 और हमीरपुर के 3 केंद्रों में 412 किसानों ने धान बेचा। विधानसभा चुनाव में स्थानीय मंडी समिति परिसर के अधिग्रहण के बाद शहर मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर विशिष्ट मंडी स्थल, दुरेड़ी में धान खरीद हो रही है। संभागीय खाद्य नियंत्रक (चित्रकूटधाम मंडल) संजीव कुमार ने बताया कि फरवरी माह के अंत तक धान खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में जनपद वार खरीद का लक्ष्य (क्विंटल में)
जनपद लक्ष्य खरीद
--------------------------------
बांदा 82700 61890.840
चित्रकूट 21600 9507.956
हमीरपुर 2400 2326.080
----------------------------------
योग- 1,06,700 73,724.876
----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed