फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   69 admissions in medical colleges, the first of studies

मेडिकल कालेज में 69 दाखिले, पढ़ाई पहली से

Sun, 25 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 25 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
69 admissions in medical colleges, the first of studies
बांदा राजकीय मेडिकल कालेज में तैयार एमबीबीएस कक्षाएं। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। अब बुंदेलखंड में भी एमबीबीएस की डिग्री लेकर देश भर में मेडिकल छात्र डाक्टर के रूप में सेवाएं दे सकेंगे। नवनिर्मित मेडिकल कालेज में पिछले एक वर्ष से चल रही तैयारियां पूरी होते ही एमबीबीएस कक्षाओं में दाखिले शुरू हो गए। पहली अक्तूबर से कक्षाएं चालू हो जाएंगी। इस मेडिकल कालेज के लिए 85 सीटें नीट से और 15 सीटें आल इंडिया कोटे से आरक्षित हैं। कुल 100 छात्र-छात्राएं एमबीबीएस की डिग्री हासिल करेंगे।

विज्ञापन


बसपा सरकार में स्वीकृत मेडिकल कालेज का उद्घाटन पिछले वर्ष मार्च 2015 में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। उन्होंने मंच पर घोषणा की थी कि अगले वर्ष जुलाई से कक्षाएं चालू हो जाएंगी लेकिन एमसीआई की मान्यता में काफी पापड़ बेलने पड़े। बमुश्किल फरवरी में मान्यता मिली। तभी से एमबीबीएस कक्षाओं की तैयारियां चल रही थीं। पिछले माह नीट-2016 की काउंसलिंग में बांदा मेडिकल कालेज को 85 सीटों के लिए छात्र-छात्राएं आवंटित किए गए थे। दाखिला प्रक्रिया शुरू होते ही हाईकोर्ट के आदेश पर नीट काउंसलिंग निरस्त कर दी गई। पिछले हफ्ते दोबारा काउंसलिंग हुई। इसमें चयनित 85 छात्र-छात्राओं को बांदा भेजा गया है। इनमें अब तक 69 छात्र-छात्राओं ने दाखिला ले लिया है। इनके अलावा आल इंडिया कोटे से 15 सीटों पर भी दाखिले पूरे हो चुके हैं। आल इंडिया कोटे से दाखिला लेने वालों में राजस्थान, दिल्ली आदि के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। रविवार को भी प्रवेश होते रहे। यह 30 सितंबर तक चलेंगे। प्रधानाचार्य डा. सुनील कुमार आर्या ने बताया कि पहली अक्तूबर से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। कक्षाएं तैयार हैं। छह प्रोफेसर और 8 सहायक नियुक्ति किए गए हैं। इनके अलावा टीचिंग हाल, मानव अंग संग्रहालय, पुस्तकालय और प्रयोगशाला तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed