फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   67 centers in the district proposed for board examination

Banda News: बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 67 केंद्र प्रस्तावित

Tue, 28 Nov 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 28 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
67 centers in the district proposed for board examination
बांदा। हाईस्कूल व इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। इस वर्ष 44,431 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए जिले में 67 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची यूपी बोर्ड प्रयागराज ने जारी की है।
विज्ञापन

इसमें आठ नए केंद्रों काे शामिल किया गया है। गत वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए 63 परीक्षा केंद्र बने थे। परीक्षा में 47,338 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इन प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों में विभाग ने 29 नवंबर तक आपत्तियां भी मांगी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि इस बार हाईस्कूल में 24,738 व इंटर में 19,693 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इन परीक्षार्थियों की परीक्षा कराने के लिए विभाग ने 67 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जिले में भेजी है। इस बार परीक्षार्थियों की कुल संख्या में 2907 परीक्षार्थी कम हैं। इसकी वजह वर्ष 2021 में कोरोना काल की वजह से गत वर्ष संख्या बढ़ना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




67 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी में राजकीय इंटर कॉलेज लोहरा, बीरा, मरका, राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज हरदौली, राजकीय हाईस्कूल जमुवां शामिल हैं। इसी तरह स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित इंटर कॉलेज महोखर, सनराइज पब्लिक स्कूल बबेरू, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तिंदवारी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed