{"_id":"610ec9a48ebc3e7a6340d396","slug":"637-candidates-absent-in-tgt-banda-news-knp6449314120","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी में 637 परीक्षार्थी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी में 637 परीक्षार्थी गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय में शनिवार (सात अगस्त) को प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) परीक्षा दो पालियों में हुई। यहां चार परीक्षा केंद्रों में मंडल के 3464 अभ्यर्थी शामिल हुए। पहली पाली में 482 और दूसरी पाली में 155 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा कराने के लिए पर्यवेक्षक व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
कोविड गाइड का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। थर्मल स्क्रीनिंग हुई। प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय प्रणाली पर आधारित रहा। टीजीटी में पहली पाली में 2204 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सुबह साढ़े 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक परीक्षा हुई। इस पाली में 1722 ने परीक्षा दी, जबकि 482 गैरहाजिर रहे। इसी तरह दूसरी पाली में 1260 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1105 ने परीक्षा दी और 155 अनुपस्थिति रहे। दोपहर ढाई बजे से साढ़े 4 बजे तक परीक्षा दी।
आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, आर्यकन्या इंटर कॉलेज में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। टीजीटी में गृहविज्ञान समेत अन्य विषयों की परीक्षा हुई। प्रश्न बहुविकल्पीय प्रणाली पर आधारित रहे।
विज्ञापन
विषय आधारित परीक्षा में परीक्षार्थियों को ज्यादा माथा पच्ची नहीं हुई। परीक्षा केंद्रों में पर्यवेक्षक व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे। परीक्षा के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह की देखरेख में उत्तर शीट ट्रेजरी में जमा कराई गईं। उन्होंने बताया कि कहीं से कोई भी गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।