फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   61,110 cases settled through conciliation in Lok Adalat

Banda News: लोक अदालत में सुलह से निपटे 61,110 मुकदमें

Sat, 09 Sep 2023 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 09 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
61,110 cases settled through conciliation in Lok Adalat
बांदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान मेें शनिवार को जनपद मुख्यालय सहित तहसीलों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 61110 मामलों का सुलह-समझाते के तहत निस्तारण हुआ। एक करोड़ 29 लाख 65 हजार 213 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरूआत इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति शमीम अहमद ने फीता काट कर किया। जनपद न्यायाधीश बब्बू सारंग ने सिविल के दो मामले निस्तारित किए। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रोहित सिंहा ने सात मामले निपटाए। पीठासीन अधिकारी मोटर दुघर्टना दावा प्राधिकरण महेंद्र प्रसाद चौधरी ने 31 वादों का निस्तारण कर 6952000 बीमा कंपनियों से पीड़ित पक्ष को दिलवाएं।
विज्ञापन

प्रथम अपर जिला जज कमरुज्जमा खान ने दो, अपर जिला जज/एससी, एसटी अनु सक्सेना ने तीन, अपर जिला जज/ डकैती कोर्ट निरंजन कुमार ने छह, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट छोटेलाल ने 68 वाद निस्तारित कर 1250649 अर्थदंड आरोपित किया गया। अपर जिला जज पाॅस्को हेंमत कुमार कुशवाहा व अपर जिला जज/एफटीसी द्वितीय पल्लवी प्रकाश ने एक-एक वाद निस्तारित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भगवान दास गुप्ता न्यायिक मजिस्ट्रेट, गरिमा सिंह सिविल जज सीनियर डिवीजन, सुचेता चौरसिया अपर सीजेएम रेलवे, वरूणा वशिष्ठ सिविल जज जूनियर डिवीजन, फरहीन खान प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन, बिन्नी बाल्यान अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी, चारु केन सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी प्रथम, कौशल किशोर प्रजापति विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, सत्यवीर सिंह विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित राजस्व न्यायिक अधिकारियों ने वादों का निस्तारण सुलह-समझौते से किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंजू कांबोज ने सभी का आभार जताया। न्यायालय परिसर में निशुल्क दंत चिकित्सा व फिजियोथैरेपी शिविर लगा। डा. शिव प्रताप व डा. शरीफ ने मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed