फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   59 Gram Panchayats are women head

159 ग्राम पंचायतों की महिला होंगी प्रधान

Sat, 26 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 26 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
59 Gram Panchayats are women head

पंचायती राज विभाग ने पंचायत चुनाव के लिए ग्राम

विज्ञापन
प्रधानों के आरक्षण सूची जारी कर दी। जिले की 471 ग्राम पंचायतों में 159 ग्राम पंचायतों में महिलाएं ग्राम प्रधान चुनी जाएंगी। इनमें 38 एससी, 44 ओबीसी और 77 सामान्य वर्ग की महिलाएं शामिल हैं। सबसे अधिक महुआ और नरैनी ब्लाक में 26-26 महिलाएं प्रधान बनेंगी।

बिसंडा ब्लाक में एससी महिला के लिए ग्राम पंचायत साथी, कुल्लू खेड़ा, घूरी, ओरन ग्रामीण। पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए बीरी बिरहंड, अकौना, डभनी, कोनी, अमवा और सामान्य महिला के लिए कोर्रही, तेंदुरा, रानीपुर, सिंहपुर, बछौंधा, बाघा, पुनाहुर व सिकलोढ़ी आरक्षित हैं।

जसपुरा ब्लाक में एससी महिला के लिए गलौली, नरौली, पिछड़ा वर्ग महिला बरेहटा, खप्टिहा खुर्द, नरजिता। सामान्य महिला के लिए सबादा, सिंधन कलां, गड़रिया, चंदवारा, सिकहुला और अदरी आरक्षित हैं।

तिंदवारी ब्लाक में एससी महिला को तेरही माफी, गजनी, पलरा व महुई। पिछड़ा वर्ग महिला को सांड़ी, कुकुवा खास, तारा, सिंहपुर, रेहुंटा। सामान्य महिला को सादी मदनपुर, जौहरपुर, खप्टिहा कलां, बेंदा, पैलानी, पिपरहरी, लौमर, अमलीकौर, अतरहट व अमलोर आरक्षित की गईं।

कमासिन ब्लाक में एससी महिला को कोर्रा बुजुर्ग, लखनपुर, कुचौली, पछौंहा, अमलोखर, पिछड़ा वर्ग महिला को अमेढ़ी, पाली, मुड़वारा, भांटी, ममसी खुर्द और सामान्य महिला को इंगुवा, लोहरा, भीती, कुमेढ़ासानी, बंथरी, जोरावरपुर, अरवारी, तिलौसा, पन्नाह आरक्षित हैं।

बड़ोखर खुर्द ब्लाक में एससी महिला के लिए जमुनी पुरवा, गुरेह, सैमरा, करहिया, पड़ुई, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए हटेटी पुरवा, चक चटगन, कतरावल, गंछा, पथरी और सामान्य महिला को गोयरा मुगली, हरदौली, मवई बुजुर्ग, हथौरा, जारी, लुकतरा, कनवारा, पचनेही, छनेहरा लालपुर, दुरेड़ी आरक्षित की गईं।

बबेरू ब्लाक में एससी महिला को उमरी, देवरथा, बरौली आजम, थरथुवा, कलाना, पिछड़ा वर्ग महिला को बांकल, मियां बरौली, शमसुद्दीनपुर, टोला काजी, बड़ा गांव, बदौली और सामान्य महिला के लिए बबेरू ग्रामीण, हरदौली, मुरवल, सिमौनी, आलमपुर, बरेहटा, शिव, समगरा, अलिहा, जलालपुर ग्राम पंचायतें आरक्षित की गईं।

महुआ ब्लाक में एससी महिलाओं के लिए नगनेधी, हस्तम, सरस्वाह, इटराखुर्द, बरसड़ा बुजुर्ग, सेमरिया मिरदहा, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए बिगहना, कोलावल रायपुर, नौहाई, रीगा, बरईमानपुर, नंदवारा, माधौपुर और सामान्य महिला को खुरहंड, गिरवां, पनगरा, छिबांव, बिलगांव, हड़हा, कबौली, महुआ, गोखिया, भवई, बड़ोखर बुजुर्ग, मोतियारी, मनीपुर आरक्षित हैं।

नरैनी ब्लाक में एससी महिला को बसरेही, महोतरा, नगवारा, महुई, दिखितवारा, रक्सी, पिपरहरी, पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए रेहुंची, शाहपाटन, बरकोला कलां, खलारी, कल्याणपुर, पुरैनिया, बरुआ कालिंजर, बरेहंडा और सामान्य महिलाओं के लिए दुबरिया, लहुरेटा, गुढ़ा कलां, बदौसा, जमवारा, तुर्रा, अतर्रा ग्रामीण, नसेनी, पौहार, पुकारी, डढ़वा मानपुर, करतल व मूडी़ ग्राम पंचायतें आरक्षित की गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed