{"_id":"619a85ad90a3b62980190884","slug":"53-truck-seizures-of-overloaded-sand-banda-news-knp6653039198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड बालू के 53 ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड बालू के 53 ट्रक सीज
विज्ञापन
बांदा/खप्टिहा कलां। राजस्व, खनिज, सेल टैक्स और पुलिस विभागों की संयुक्त चेकिंग में बीती शनिवार की रात ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन करते बालू के 53 ट्रक सीज किए गए। रात 9 बजे शुरू हुई चेकिंग तड़के 3 बजे तक चली। पकड़े गए ट्रकों को थाना पुलिस के हवाले किया गया है। कई चालक ट्रक छोड़कर भाग निकले।
खप्टिहा कलां चौकी के पास 3 और अमलोर खादर मार्ग में 24 ट्रक पकड़े गए। खप्टिहा कलां मार्ग में 15 ओवरलोड ट्रक सीज किए गए। चिल्ला रोड में 11 ट्रक पकड़े गए। इन्हें संबंधित क्षेत्र के थाना/चौकी के सुपुर्द किया गया। बताया गया कि कुल 53 वाहन सीज किए गए हैं। इनसे कुल 48 लाख रुपये राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।
डीएम के निर्देश पर चेकिंग अभियान चला। टीम में एसडीएम पैलानी सुरभि शर्मा, क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा, खनिज निरीक्षक ईश्वरचंद्र, प्रवर्तन विभाग पीटीओ एसके मिश्रा, चिल्ला थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह, पैलानी थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, जसपुरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, खप्टिहा कलां चौकी प्रभारी ओमप्रकाश द्विवेदी आदि चेकिंग टीम में शामिल रहे।