फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   क्रिकेट में शोभा ने बुंदेलखंड को किया ‘शोभायमान’

क्रिकेट में शोभा ने बुंदेलखंड को किया ‘शोभायमान’

Tue, 06 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट में शोभा ने बुंदेलखंड को किया ‘शोभायमान’
बांदा। मात्र 19 बरस की बुंदेलीबाला शोभा देवी ने क्रिकेट जगत में बुंदेलखंड का नाम ‘शोभायमान’ कर दिया है।
विज्ञापन


महज चार वर्ष के अपने खेल जीवन में मेहनत और मेधा की बदौलत शोभा यूपी स्टेट के अनेकों मुकाबले अपने नाम करने के बाद अब इंडिया अंडर-19 टीम में स्थान पाने में सफल हुई है। वह इसी माह गुंटूर (आंध्र प्रदेश) में अंडर-19 इंडिया चैलेंजर ट्रॉफी मैच में अपने खेल के जौहर दिखाएगी।

मूलरूप से हमीरपुर जनपद के हिमौली गांव निवासी कामता प्रसाद यूपी पुलिस में उप निरीक्षक हैं। वर्ष 2004 में वह बांदा ट्रांसफर पर आए। तभी से उनका परिवार यहां आबाद हो गया। उनकी सबसे छोटी संतान शोभा देवी खंगार ने इंटर तक की पढ़ाई यहां सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में की।
विज्ञापन


वह बताती है कि पिता स्पोर्ट्स मैन रहे हैं। उन्होंने ही उसमें भी खेल का शौक पैदा किया। बचपन में अपने दोनों बड़े भाइयों राहुल और सौरभ के साथ पड़ोस के मैदान में क्रिकेट खेलती थी। यह जुनून उसे स्कूल जीवन में भी सवार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल और परिवार ने पूरा सपोर्ट दिया। शोभा बताती है कि इसी बीच जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव और क्रिकेट के वरिष्ठ खिलाड़ी रहे वासिफ जमां खां का सहयोग मिला।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में उसके प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह यादव उर्फ जीतू ने प्रशिक्षण दिया। मां सतरूपा देवी ने भी उसका हर पग पर भरपूर सहयोग किया। इन्हीं सब परिस्थितियों की बदौलत वह 2015 में पहली बार क्रिकेट के मुकाबलों की पिच पर उतरी।

शोभा का चयन इसी माह इंडिया अंडर-19 ब्लू टीम में हुआ है। इसकी कप्तान ई पद्मजा हैं। टीम की सदस्यों में शोभा का नाम कप्तान के बाद तीसरा है। अन्य सदस्यों में लतिका इनामदार, गायत्री गुरंग, अंकिता चक्रवर्ती, एसबी किर्तना, काजल जेना, रूतरिषा पटेल, अंजली सिंह, सुमन मीना, तराना प्रधान, मौली मंडल और अदिति गायकवाड़ शामिल हैं।

यह टीम इसी माह 12 से 16 नवंबर तक गुंटूर में हो रहे अंडर-19 इंडिया चैलेंजर ट्रॉफी मैच में खेलेगी। इसके बाद दिसंबर में राजकोट (गुजरात) में सीनियर मैच में भाग लेगी। शोभा कमला नेहरू क्लब, कानपुर में अपने खेल को परवान चढ़ा रही है।


उसकी कोच चित्रा सिंह (कानपुर) हैं। शोभा की तमन्ना और लक्ष्य है कि वह इंटरनेशनल मैच खेले। पूरे आत्मविश्वास के साथ कहती है कि उसे जरूर सफलता मिलेगी।

बालिकाओं को शोभा का संदेश
लड़कियां किसी से कम नहीं है। किसी से डरे नहीं। अपने लक्ष्य को पूरा फोकस करें। अपने परिवार, समर्थकों और खुद पर विश्वास तथा भरोसा रखें। खेल में बालिकाओं की काफी संभावनाएं हैं। अपनी मेहनत की बदौलत खेल जगत में भी नाम रोशन करें। शोभा का कहना है कि किसी भी क्षेत्र में भरपूर मेहनत की जाए तो नाकामी का सवाल ही नहीं।

इंडिया अंडर-19 टीम में शोभा देवी का चयन
मात्र चार वर्ष के क्रिकेट जीवन में शोहरत का डंका
इसी माह गुंटूर में खेलेगी इंडिया चैलेंजर ट्रॉफी मैच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed