फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   5.35 crore will be back, could not spend in land conservation department

वापस होंगे 5.35 करोड़ रुपये, भूमि संरक्षण में धनराशि खर्च नहीं कर पाया विभाग

Thu, 08 Jan 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 08 Jan 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
5.35 crore will be back, could not spend in land conservation department

बुंदेलखंड में भूमि संरक्षण के प्रति कृषि विभाग के अधिकारी कितने सजग हैं इसका जीता जागता प्रमाण यहां चेकडेमों के निर्माण और भूमि संरक्षण संबंधी अन्य कार्यों के लिए सरकार से मिले बजट की अनदेखी से मिलता है।

विज्ञापन


भूमि संरक्षण विभाग पांच करोड़ से ज्यादा की राशि दबाए बैठा है। खर्च न होने की स्थिति में मार्च माह में यह बजट प्रदेश सरकार को वापस चला जाएगा। हाल ही में सांसद भैरों प्रसाद मिश्र भी भूमि संरक्षण विभाग के कार्यों पर नाराजगी जताकर चुके हैं। उनका कहना है कि इसके कार्यों की जांच सीबीआई से कराई जाएगी।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में भूमि संरक्षण संबंधी कामों के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 11.06 करोड़ रुपये दिए गए थे। नौ माह बीत गए और भूमि संरक्षण विभाग लगभग आधी राशि दबाए बैठा है। इसे खर्च नहीं किया गया। सबसे ज्यादा लापरवाही इस विभाग ने चित्रकूट में की है। यहां भूमि संरक्षण की तीनों इकाइयों ने एक धेला खर्च नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों इकाइयों को 1.56 करोड़ से ज्यादा रकम मिली है। इनमें प्रथम इकाई को 59 लाख, द्वितीय इकाई को 49 लाख और भूमि संरक्षण अधिकारी चित्रकूट को 47.60 लाख रुपये मिले थे लेकिन तीनों इकाइयों ने धेला भर काम नहीं कराया। इसी तरह बांदा में भूमि संरक्षण की प्रथम इकाई ने 85 लाख में मात्र छह लाख (8 प्रतिशत) खर्च किए हैं।

द्वितीय इकाई ने 86 लाख में मात्र 19 लाख (23 प्रतिशत) और राष्ट्रीय जलागम इकाई ने एक करोड़ एक लाख में सिर्फ 3.80 लाख (4 फीसदी) ही बजट खर्च किया। पूरे जनपद में तीनों इकाइयों को कुल 2.74 करोड़ रुपये मिले थे। इसमें मात्र 30.29 लाख रुपये (11 प्रतिशत) ही खर्च हुआ है।

हमीरपुर और महोबा जनपदों की स्थिति बांदा और चित्रकूट से कुछ बेहतर है। हमीरपुर मेें तीनों इकाइयों को 3.42 करोड़ रुपये मिले थे। इसमें 2.61 करोड़ से ज्यादा रकम (76 प्रतिशत) खर्च की गई है। हमीरपुर की ईसी इकाई को 1.15 करोड़ रुपये मिले थे। इसमें 83.44 लाख रुपये (72 प्रतिशत) खर्च हुए हैं।

द्वितीय इकाई को 1.11 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ था। इसमें 89.95 लाख रुपये (81 प्रतिशत) खर्च किया गया है। भूमि संरक्षण की राठ इकाई को 1.16 करोड़ रुपये मिले। यहां 88.28 लाख (76 प्रतिशत) खर्च होना बताया गया है।

महोबा में 3.34 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ। 2.79 करोड़ रुपये (83 प्रतिशत) खर्च हुए। उप कृषि निदेशक भूमि संरक्षण कार्यालय ने 2.20 लाख लेकर 19 हजार रुपये (9 प्रतिशत) खर्च किए। भूमि संरक्षण अधिकारी महोबा ने 45.60 लाख और भूमि संरक्षण अधिकारी कुलपहाड़ ने 1.65 करोड़ रुपये लेकर पूरा बजट (शत-प्रतिशत) खर्च कर दिया।

अलबत्ता भूमि संरक्षण अधिकारी चराखारी ने 1.21 करोड़ में सिर्फ 68.22 लाख (56 प्रतिशत) खर्च किए हैं। उपरोक्त इकाइयों को यह बजट नाबार्ड, एनएमएसए और बुंदेलखंड की विशेष चेकडेमों के निर्माण की योजना के तहत दिए गए हैं।


चारों जनपदों को कुल 11.06 करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए। इसमें खर्च मात्र 5.71 करोड़ (51.61 प्रतिशत) हुए हैं यानि 5.35 करोड़ रुपये भूमि संरक्षण विभाग दबाए बैठा है। अब वित्तीय वर्ष खत्म होने में तीन माह से भी कम बचे हैं। ऐसे में यह बजट वापस जाने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed