{"_id":"5fd25c9b8ebc3e3e72303135","slug":"4774-board-examiners-reduced-due-to-corona-banda-news-knp5991537126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः कोरोना की मार से घटे 4774 बोर्ड परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः कोरोना की मार से घटे 4774 बोर्ड परीक्षार्थी
विज्ञापन
बंादा। कोरोना काल में आई आर्थिक मंदी की मार माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा पर भी पड़ी है। कारोबार और आय के साधन बंद होने से निर्धन और मध्यम वर्ग के छात्र-छात्राएं इस वर्ष फीस के अभाव में बोर्ड परीक्षा के आवेदन नहीं भर सके। नतीजतन पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 4774 आवेदन कम हुए हैं। इस वर्ष कुल 39,959 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं, जबकि पिछले साल इनकी संख्या 44,733 थी।
हाईस्कूल और इंटर में इस वर्ष में कुल 39,959 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 22,718 व इंटर में 17,241 शामिल हैं। हाईस्कूल में बालक 12,688 व बालिका 10,030 हैं। इसी तरह इंटर में बालक 9605 व 7636 बालिकाएं हैं।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इंटर परीक्षा केंद्रों को निर्धारित करने की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले तीन सालों में लगातार बढ़ रही छात्र संख्या के इस बार घटने का कारण कोरोना संक्रमण को जिम्मेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
डीआईओएस विनोद कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में लगातार परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ रही थी। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते काफी अभिभावक परीक्षा शुल्क नहीं दे सके। इसी के चलते इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है। फिलहाल विभाग केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है।