{"_id":"811715811c7a005f305a8c8a05d92f92","slug":"461-the-appointing-trainee-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"461 प्रशिक्षु टीचरों को नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
461 प्रशिक्षु टीचरों को नियुक्ति पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। डायट परिसर में रविवार को नियुक्ति पत्र लेने
विज्ञापन
वाले नवनियुक्त टीचरों की मारामारी रही। नियुक्ति पत्र वितरण के लिए सिर्फ
एक ही काउंटर बनाए जाने से महिलाओं को खासी दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
गोद में बच्चे लिए महिलाएं कतारों में लगी रहीं।
वर्ष 2011 में टीईटी उत्तीर्ण चयनित 461 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। छह माह के प्रशिक्षण के बाद परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।
करीब 11 बजे काउंटर खुला तो मारामारी मच गई। कुछ महिलाएं काउंटर पर लाइन में लगीं तो उनके पति बच्चे को खिलाते रहे। भीड़ उग्र होते देख पुरुषों को दूसरे काउंटर से नियुक्ति पत्र वितरण की व्यवस्था की गई।
उधर, वितरण प्रभारी सुधीर निगम ने बताया कि देर शाम तक सभी प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं। सोमवार को सभी अपने-अपने स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करेंगे।