फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   43 ne kiya raktdaan

जज्बे और उत्साह के साथ 43 रक्तवीर बने महादानी

Mon, 14 Jun 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
43 ne kiya raktdaan
बांदा। विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तवीरों का जज्बा सिर चढ़कर बोला। इनमें ज्यादातर युवा थे। जिला अस्पताल ब्लड बैंक और राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में कुल 43 रक्त वीरों ने रक्तदान का महादान किया।
विज्ञापन

बत्तीस लोगों ने जिला अस्पताल और 11 ने मेडिकल कॉलेज में रक्तदान किया। मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। अमर उजाला फाउंडेशन ने इन सभी महादानियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदानियों का हौसला बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने भी ब्लड बैंक आकर रक्तदान किया। उन्होंने फाउंडेशन के प्रयासों को सराहा। रक्तदान से जुड़े संगठनों और जिला अस्पताल के अधिकारियों और स्टाफ को भी शाबासी दी। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए। शिविर में संकलित हुआ 43 यूनिट ब्लड तमाम लोगों की जान बचाने में मददगार बनेगा। चिराग फाउंडेशन की प्रबंधक और रफीक नर्सिंग होम की डॉ. शबाना रफीक ने सभी रक्तदाताओं को आयरन टानिक और स्वल्पाहार भेंट किया। सेवर्स आफ लाइफ (ब्लड डोनर्स ग्रुप) ने भी विशेष भागीदारी की। इसके अलावा रेड क्लब सदस्यों ने भी सहयोग किया। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने जिलाधिकारी सहित रक्तदानियों का आभार जताया।
विज्ञापन

रक्तदान में ये रहे उपस्थित और सहयोगी---
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, सीएमएस डॉ. यूबी सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. विनीत सचान, डॉ. शबाना रफीक (एमडी), सेवर्स आफ लाइफ अध्यक्ष सलमान खां, ब्लड बैंक के डॉ. एसके बाजपेयी, स्टाफ कर्मी धर्मेंद्र लाल गुप्ता, एसएन द्विवेदी, प्रमोद द्विवेदी, आशीष, पंकज जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, व्यापारी नेता मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, सुरेश कान्हा, संजय काकोनिया, संजय निगम अकेला, सचिन चतुर्वेदी, ब्रजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। उधर, मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव, डॉ. सुमनलता वर्मा, डॉ. स्वनिल गुप्ता, डॉ. अर्पणा सिंह, डॉ. सुरेश, स्टाफ कर्मी जीतेंद्र सिंह, स्वीकृति श्रीवास्तव, कुबेर प्रसाद, उमेश यादव व सरोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं रक्तवीर महादानी
डीएम आनंद कुमार सिंह, हृदेश भदौरिया (स्वराज कालोनी), अपूर्व निगम (कटरा), वैभव यादव (बलखंडी नाका), नितिन (कैलाश पुरी), दिलीप कुमार (कालू कुआं), शशांक शेखर (इंदिरानगर), पुनीत चौरसिया (शंकरनगर), निशांत (सब्जी मंडी), दिलीप द्विवेदी (कैलाशपुरी), हिमांशु गुप्ता (क्योटरा), अकींद्रा (खाईंपार), दीपेंद्र उपाध्याय (हस्तम), सुधांशु गुप्ता (कोतवाली रोड), अविनाश मिश्रा (कैलाश पुरी), अतुल तिवारी (केन पथ), गौरव मिश्रा (बदौसा), डॉ. शादाब (आजाद नगर), अनुराग साहू (महेश्वरी देवी रोड), लवराज कुमार (आवास विकास), मो. अकील (आवास विकास), आशीष सिंह (बंगाली पुरा), शीलू भारती (क्योटरा), प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू (कटरा), रश्मि गुप्ता निशा (स्टेशन रोड), प्रियंका (लामा), आकांक्षा (इंदिरा नगर), अधीक्षण अभियंता आरके वर्मा, जेई धीरज भाष्कर, कार्यालय सहायक सुशील अग्रवाल, अर्जुन सिंह और आकाश कुमार धुरिया।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के रक्तदाता
सेवर्स लाइफ ग्रुप कमल आहूजा (छावनी), अमित कुशवाहा (फूटा कुआं), पवन कुमार (परशुराम तालाब), सौरभ मिश्रा (सर्वोदय नगर), मोहित सिंह (गल्ला मंडी, तिंदवारी रोड), रजत सक्सेना (कालू कुआं)। मेडिकल कॉलेज के डॉ. अरमानुल हक, डॉ. मो. मसजूद, डॉ. पीयूष कुलश्रेष्ठ, डॉ. प्रेमशंकर और डॉ. श्लोक कुमार गौतम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed