फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   42 students and teachers will be Mahadani

महादानी बने 42 छात्र और शिक्षक

Tue, 09 Aug 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 09 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
42 students and teachers will be Mahadani
रक्‍तदान

बांदा। स्वैच्छिक रक्तदान कर कृषि छात्र व विश्वविद्यालय के शिक्षक महादानी बने। कृषि विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित शिविर में विश्वविद्यालय के 42 छात्रों व शिक्षकों ने रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक द्वारा मंगलवार को बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित शिविर का उद्घाटन कुलपति डा. एसएल गोस्वामी ने किया। विश्वविद्यालय व एनसीसी, एनएसएस के छात्रों ने रक्तदान किया। इनमें विश्वविद्यालय के शिक्षक डा. सत्यव्रत द्विवेदी, डा. एसके सिंह, डा. वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार समेत छात्र अनुज प्रताप मिश्रा, अंकित सिंह, अमर बहादुर पाल, रणविजय सिंह, प्रिया साहू, श्रीराम पांडेय, विशाल तिवारी, अभिषेक सिंह, विवेक सिंह, आशीष प्रताप सिंह, राहुल मलिक, शैलेंद्र सिंह, रमेश राजभर, अनुज यादव शामिल हैं। ब्लड बैंक प्रभारी डा. एसके वाजपेयी ने बताया कि साल में एक हजार यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ती है। अब तक 450 यूनिट ब्लड जमा हो गया है। शिविर में कुल सचिव देवीदास, निदेशक प्रसार डा. वीरेंद्र कुमार सिंह, सह कृषि अधिष्ठाता व उद्यान के डा. एसबी द्विवेदी, एनसीसी प्रभारी डा. देव कुमार, डीपीएम (एड्स) बृजेंद्र कुमार साहू, डा. पीसी अहिरवार, ब्लड बैंक के एसएन द्विवेदी, आसिम खां, वर्षा गुप्ता, पंकज जायसवाल, संत रमनलाल, गंगाचरण, मुशीर आदि ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed