फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सरकारी धन दुरुपयोग पर मंडल की बड़ी पंचायतों को नोटिस

सरकारी धन दुरुपयोग पर मंडल की बड़ी पंचायतों को नोटिस

Thu, 29 Mar 2018 12:07 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
सरकारी धन दुरुपयोग पर मंडल की बड़ी पंचायतों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में सरकारी धनराशि का दुरुपयोग करने पर उप निदेशक ने चारों जिलों की 10-10 ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी की है। बांदा में प्रधान और सचिवों से दुरुपयोग की गई धनराशि वसूली के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में स्पष्टीकरण न देने पर छह एडीओ (पंचायत) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अन्य तीनों जिलों में प्रधान व सचिवों से स्पष्टीकरण तलब किया है।


उप निदेशक पंचायत दिनेश सिंह ने कहा है कि ग्राम पंचायतों व समितियों की खुली बैठक कराकर कार्य योजना और बैठक की कार्रवाई का एजेंडा पंचायत राज विभाग के साफ्टवेयर में अपलोड न कराकर ग्राम प्रधानों और सचिवों ने विपरीत कार्य किया है। 10 बड़ी ग्राम पंचायतों में प्रधान व सचिवों ने धनराशि खर्च करने में मनमानी की। बांदा में बड़ोखर खुर्द ब्लाक की तिंदवारा, महोखर, नरैनी ब्लाक की अतर्रा ग्रामीण, गुढ़ाकलां, तिंदवारी ब्लाक की खप्टिहाकलां, बबेरू ब्लाक में बबेरू ग्रामीण व मरका, हरदौली और कमासिन ब्लाक में कमासिन खुर्द तथा बिसंडा ब्लाक की कोर्रही ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी की गई थी लेकिन अभी तक कहीं से संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया।
विज्ञापन


उप निदेशक ने डीपीआरओ को निर्देश दिया है कि प्रधानों के खिलाफ पंचायतीराज अधिनियम और सचिवों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करें। साथ ही वर्ष 2016-17 और 2017-18 में खर्च की गई धनराशि की प्रधानों व सचिवों से रिकवरी कराने को भी कहा है। सहायक खंड विकास अधिकारियों को भी जिम्मेदार मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उप निदेशक ने चित्रकूट और हमीरपुर के जिला पंचायत राज अधिकारियों को पत्र जारी कर 10-10 बड़ी ग्राम पंचायतों से धनराशि के दुरुपयोग मामले में प्रधान, सचिवों और एडीओ (पंचायत) से स्पष्टीकरण मांगने को कहा है। कहा है कि महोबा जिले में भी कमोबेश यही स्थिति है। यहां भी डीपीआरओ के लिए पत्र जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-चारों जिलों की 10-10 बड़ी ग्राम पंचायतें कार्रवाई के घेरे में
-उप निदेशक पंचायत ने डीपीआरओ को जारी किए निर्देश
-हमीरपुर व चित्रकूट से भी मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed