फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   40,000 looted after firing at truck driver

Banda News: ट्रक चालक पर फायर कर 40 हजार लूटे

Thu, 04 Dec 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 04 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
40,000 looted after firing at truck driver
फोटो- 25 ट्रक के शीशे में मारी गई गोली का निशान। संवाद
पैलानी। बालू भंडारण में बालू डालकर खदान जा रहे ट्रक चालक को अज्ञात लोगों ने लूट लिया। ट्रक के शीशे में फरसा मारकर क्षतिग्रस्त किया। ट्रक चालक पर फायर भी किया। ट्रक में डीजल के रखे 30 हजार व वेतन के रखे 10 हजार रुपये लूट ले गए। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुशीनगर जनपद के भगवानपुर गांव निवासी वासुदेव ने बताया कि वह मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकलां गांव के पास तुर्री नाला के पास बालू भंडारण में मौरंग डालकर वापस लौट रहा था। इस बीच सिंधनकला गांव के पास सड़क पर उसके ट्रक के सामने एक शराब के नशे में व्यक्ति आ गया और ट्रक रोकने लगा। उसने ट्रक को रोका तो वहां से आठ-10 लोग अज्ञात निकलकर आ गए। उन्होंने ट्रक चालक पर फायर झाेंक दिया।
विज्ञापन

ट्रक के शीशे में फरसा मारकर तोड़ दिया। उसके पास रखे 40 हजार रुपये लूट लिए। इस पर वह वहां से जान बचाकर जिला परिषद बैरियर पर पहुंचा और घटना की जानकारी खदान में काम कर रहे कर्मचारियों को दी। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed