फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   400 bigha crop affected by animal feed

अन्ना पशु चट कर गए 400 बीघे की फसल

Wed, 10 Jan 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 10 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
400 bigha crop affected by animal feed
बदौसा में गेहूं की फसल सफाचट करतीं अन्ना गायें। - फोटो : अमर उजाला

बदौसा। कस्बा समेत तीन गांवों की 400 बीघे जमीन की फसल अन्ना जानवर चट कर गए। बची फसलें बचाने को किसान पूरे कुनबे के साथ रतजगा कर रहे हैं। हालात यह हैं कि लोगों को पहरेदारी के बाद भी पशुओं से फसलों को नहीं बचा रहे हैं। बदौसा, बरछा ब, दुवरिया आदि गांवों में बीते एक पखवारे में 400 बीघा से अधिक की फसल अन्ना जानवर खा चुके हैं। बदौसा के किसान राजेंद्र उपाध्याय व भाई नरेंद्र की 12-12 बीघे, नन्ना यादव की सात बीघे, किशोरी प्रजापति की छह बीघे, रामकिशुन रैकवार की 4 बीघे, बरछा के किसान विजय प्रताप विश्वकर्मा के 14 बीघे, रामबहोरी रैकवार की 4 बीघे, रामकिशुन की 6 बीघा, रघुनंदन सोनकर व रामफल की 4-4 बीघा, दुवरिया में जाहिद अली की 6 बीघे, शमीम खान की 8 बीघे, किशोरी व चुनूबाद की 6-6 बीघे की गेहूं, चने, अरहर की फसलें अन्ना पशु चर गए हैं। बदौसा निवासी दलित चंद्रपाल के 70 वर्षीय पिता महादेव सहित राजा, पप्पू, व्यं चंद्रपाल खेतों पर ही परिवार के साथ रात काट रहे हैं। इन गांवों में पशुओं का रेला बढ़ता ही जा रहा है। इस समय करीब तीन हजार से अधिक अन्ना पशु विचरण कर रहे हैं। शाम को मुख्य सड़कों में इनके जमा होने से जाम भी लगता है। किसान रतजगा के बाद भी फसलों को नहीं बचा पा रहे हैं। तहसील व जिला प्रशासन इस पर चुप्पी साधे है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed