फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   374 km of roads will be built before elections in Bundelkhand

बुंदेलखंड में चुनाव से पूर्व बनेंगी 374 किमी सड़कें

Sat, 13 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
374 km of roads will be built before elections in Bundelkhand
374 km of roads will be built before elections in Bundelkhand - फोटो : BANDA
बांदा। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में प्रधानमंत्री सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से 5775 किमी लंबी 780 नई सड़कों के निर्माण की तैयारी है। इसमें बुंदेलखंड की भी 50 सड़कें शामिल हैं। इनकी लंबाई 374 किमी से ज्यादा है। इन पर 1 अरब 94 करोड़ 89 लाख से ज्यादा की लागत आएगी। ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व पीएमजीएसवाई से पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इसमें बुंदेलखंड की भी भागीदारी है। यहां के सातों जिलों की 374.555 किमी लंबी सड़कों का निर्माण होगा। इन सड़कों का कार्य 50 पैकेज में बांटा गया है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा 110 किमी सड़कें झांसी में बनेंगी। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में 25 पैकेज में 172 किमी सड़कें बनेंगी। सातों जिलों में निर्माण पर कुल 1 अरब 94 करोड़ 89 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें चित्रकूटधाम मंडल में 93 करोड़ 74 लाख रुपये की सड़कें बनेंगी। इनके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगले माह दिसंबर में निविदाएं खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच वर्ष के मेंटेनेंस को 23 करोड़ मिलेंगे
पीएमजीएसवाई से बन रहीं सड़कों के निर्माण के साथ मेंटेनेंस भी शामिल किया गया है। सड़क निर्माण के बाद पांच साल तक संबंधित ठेकेदार को इन सड़कों का अनुरक्षण (मेंटेनेंस) करना होगा। इसके लिए प्रदेश में कुल तीन अरब 62 करोड़ 44 लाख रुपये और बुंदेलखंड में 23 करोड़ 9 लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण के बाद 5 वर्ष तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी ठेकेदार की होगी। टेंडर प्रक्रिया में यह शर्त रखी गई है।
पीएमजीएसवाई से बनने वाली सड़कें/मेंटीनेंस (लाख में)
जिला लंबाई निर्माण मेंटेनेंस कुल लागत
बांदा 46.890 2553.16 289.08 2842.24
चित्रकूट 21.100 971.50 130.08 1101.58
महोबा 36.200 1714.42 223.18 1937.60
हमीरपुर 89.295 4135.58 550.52 4686.09
जालौन 53.120 2892.33 327.49 3219.82
झांसी 110.600 6197.14 681.86 6879.01
ललितपुर 17.350 1025.18 106.97 1132.15
योग 374.55 19489.31 2309.18 21798.39
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed