फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   35 farmers going to block railway track arrested

Banda News: रेल चक्का जाम करने जा रहे 35 किसान गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2024 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
35 farmers going to block railway track arrested
बांदा। संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को अशोक लाट पर विरोध प्रदर्शन किया। ट्रेन रोकने जा रहे किसानों को पुलिस ने बलपूर्वक रोका और 35 किसानों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर किसानों ने एमएसपी गारंटी कानून लाने और सभी तरह का ऋण माफ किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने रविवार को विरोध-प्रदर्शन किया। कचहरी के पास अशोक लाट पर बुंदेलखंड किसान यूनियन अध्यक्ष विमल शर्मा की अगुवाई में करीब 200 किसान प्रदर्शन में शामिल हुए। कहा कि यदि प्रदेश व केंद्र की सरकार खुद को किसान हितैषी कहती हैं तो समर्थन मूल्य गारंटी कानून लागू करे। दैवी आपदा से परेशान किसानों का सभी तरह का ऋण माफ किया जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद अरेल चक्का जाम करने के लिए बढ़े तो सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर तिवारी की अगुवाई में पुलिस ने किसानों को रोक लिया। जबरन आगे बढ़ने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 35 किसानों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वाहन में पुलिस लाइन ले जाया गया। उन्हें मुचलके पर छोड़ा गया। सिटी मजिस्ट्रेट विजयशंकर तिवारी ने बताया कि जनपद में धारा 144 प्रभावी है। ऐसे में विरोध प्रदर्शन से किसानों को रोका गया है। प्रदर्शन में महिला मोर्चा अध्यक्ष अनूपा सिंह, राजा मनीष तिवारी, शैलेंद्र सिंह पटेल, पंकज, कुलदीप सिंह, राजाभइया यादव, राजाराम, संतोष दीक्षित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed