{"_id":"5c76cae6bdec2273934e26b7","slug":"31551289062-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विश्वविद्यालय में बढ़ेंगी सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विश्वविद्यालय में बढ़ेंगी सीटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने निर्देश दिया है कि कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बन रहे भवनों की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। कार्यदायी संस्था समय से पूरा करें। उन्होंने कहा कि कुलपति डॉ. यूएस गौतम के नेतृत्व में कृषि विश्वविद्यालय अच्छी प्रगति कर रहा है। भरोसा दिलाया कि यहां की जरूरतें पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे। विश्वविद्यालय में कृषि और उद्यान महाविद्यालय की सीटें इस वर्ष दोगुनी हो जाएंगी।
बुधवार को शाम कृषि विश्वविद्यालय आए कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय के कार्यों और योजनाओं की जानकारी ली। पौधा लगाकर औषधि वाटिका की शुरुआत की। कृषि मंत्री का मुख्य फोकस विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन कृषि अभियंत्रकीय महाविद्यालय व पशुपालन तथा पशु चिकित्सा महाविद्यालय रहा। उन्होंने इनका निरीक्षण किया। जो कमियां देखीं उन्हें दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यदायी संस्था से असंतोष जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा। मंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में की। स्वीकृत बजट और समय आदि के बारे में पूछा।
कुलपति डा. यूएस गौतम ने विश्वविद्यालय की तमाम जरूरतों से मंत्री को अवगत कराया। इनमें वेटनरी कालेज और तकनीकी महाविद्यालय के अधूरा निर्माण पूरा करके उसे चालू करने तथा विश्वविद्यालय को गैर वेतन मद से 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाना भी शामिल था। इसके अतिरिक्त टाईप-4 व टाइप-3 आवास, चार छात्रावास, अंतराष्ट्रीय गेस्ट हाउस, कृषक छात्रावास, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम की जरूरत बताई।
विज्ञापन
कुलपति ने कहा कि अगले शैक्षिक सत्र 2019-20 से कृषि महाविद्यालय और उद्यान महाविद्यालय में सीटों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। ऐसे में 8 नए छात्रावासों की जरूरत होगी। इसमें चार नए अतिरिक्त छात्रावास बनवाया जाना जरूरी है। साथ ही द्वितीय चरण के रोड निर्माण का भी मंत्री से अनुरोध किया।
मंत्री श्री शाही ने सभी कामों को जरूरी बताते हुए कहा कि वह इस बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे। बुंदेलखंड मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी व स्टाफ उपस्थित रहा। यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी बीके गुप्ता ने दी।