फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   300 families in Nadi Tola grappling with a drinking water crisis.

Banda News: पेयजल संकट से जूझ रहे नदी टोला के 300 परिवार

Tue, 15 Sep 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 15 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
300 families in Nadi Tola grappling with a drinking water crisis.
बदौसा। ग्राम पंचायत बदौसा और दुबरिया के नदी टोला क्षेत्रों में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी अतर्रा को पत्र सौंपा।
विज्ञापन

इसमें तत्काल और स्थायी पेयजल व्यवस्था कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बस्तियों में 300 से अधिक परिवार रहते हैं। यहां लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि भूगर्भीय जल खारा होने के कारण पेयजल के लिए उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है। बदौसा मुक्तिधाम का हैंडपंप कई महीनों से खराब है। जल संस्थान की ट्यूबवेल आपूर्ति भी नियमित नहीं है। हर घर नल योजना के तहत लगाए गए नलों से भी पर्याप्त और नियमित स्वच्छ पानी नहीं मिलता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से खराब हैंडपंप की तत्काल मरम्मत, जल संस्थान की पाइपलाइन से नदी टोला बदौसा व दुबरिया सहित आसपास की बस्तियों में आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। वहीं, जल जीवन मिशन की पाइपलाइन, कनेक्शन, टोटियों, पंप व मोटर की तकनीकी जांच कराकर नियमित जलापूर्ति कराने की भी मांग की है। चेतावनी दी कि दो दिन में पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो एनएच-35 पर जाम लगाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संतोष कुशवाहा, संयोग द्विवेदी, रफीक खान, अजीजुल हक प्रधान दुबरिया, राममिलन विश्वकर्मा, रत्नाकर सिंह और विनोद गुप्ता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed