फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   3 campaigns will be started this month

इस माह 3 अभियान होंगें शुरू

Sun, 09 Aug 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
3 campaigns will be started this month
बांदा। इस माह स्वास्थ्य विभाग तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाएगा। इसमें विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम, कृमि मुक्ति अभियान और निमोनिया से बचाव के लिए पीसीवी वैक्सीन की लांचिग शामिल है। तीनों अभियानों की शुरुआत मुख्यमंत्री 10 अगस्त को लखनऊ से करेंगे। इसको लेकर शनिवार को राज्य स्तरीय वर्चुअल मीडिया कार्यशाला हुई।
विज्ञापन

कार्यशाला में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. मिथलेश चतुर्वेदी ने बताया कि 10 अगस्त से प्रदेश के सभी जिलों में बाल स्वास्थ्य पोषण माह मनाया जाएगा। इसमें 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान प्रदेश के 11 जिलों अमेठी, अमरोहा, बांदा, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, शाहजहांपुर एवं सोनभद्र में 10 अगस्त से दस दिन तक चलेगा। इसमें एक से 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए एलबेंडाजोल की गोली घर-घर खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 अगस्त से प्रदेश के 56 जिलों में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में निमोनिया से बचाव की पीसीवी वैक्सीन को शामिल किया जाएगा। यह टीका सभी सरकारी अस्पतालों में बच्चों को मुफ्त दिया जाएगा। सभी अभियानों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन होगा। वर्कशॉप में अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि टीकाकारण प्रदेश की प्राथमिकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन से नियमित टीकाकरण के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी डॉ. आशुतोष अग्रवाल तथा राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एपी चतुर्वेदी ने पीसीवी वैक्सीन और कृमि मुक्ति अभियान के बारे में बताया।

यूनिसेफ के स्वास्थ्य अधिकारी प्रफुल भरद्वाज व डॉ. वेद प्रकाश ने विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी दी। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कुशल यादव, यूनिसेफ के जिला मोबिलाइजेशन समन्वयक फुजैल ए सिद्दीकी व स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों सहित मीडिया कर्मियों ने जूम एप से इस कार्यशाला में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed