फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   29 million was adorned with well dashed

29 लाख से संवारा गया कुआं धराशायी

Thu, 04 Aug 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 04 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
29 million was adorned with well dashed
ध्वस्त हुआ कुआं। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। 29 लाख रुपये की लागत से संवारा गया प्राचीन कुआं धराशाई हो गया। कुएं से धार्मिक आस्थाएं भी जुड़ी हैं। शहर के कुछ भाग को इसी कुएं से पानी आपूर्ति करने की भी योजना थी। सदर विधायक विवेक कुमार सिंह ने कुएं का निरीक्षण किया और जल संस्थान पर घोटाले का आरोप लगा डीएम से शिकायत की। एक हफ्ते काम शुरू न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


शहर से कुछ किलोमीटर दूर नरैनी रोड पर प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में अति प्राचीन कुआं है। इसमें नीचे तक उतरने के लिए सीढ़ियां बनी हैं। इस कुएं का पानी शुद्ध और गर्मी में भी जलस्तर ठीक रहता है। गुरुवार को कुएं के निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक विवेक सिंह सिंह ने देखा कि कुएं का अंदरूनी भाग धराशाई हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शासन से उन्होंने इस कुएं की मरम्मत आदि के लिए 28.28 लाख रुपये स्वीकृत कराए थे। यह पैसा जल संस्थान को दिया गया। मरम्मत आदि का काम भी जल संस्थान को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि जल संस्थान अधिकारियों ने अनुभवहीन ठेकेदार को काम देकर पूरी रकम ठिकाने लगा दी। चेतावनी दी कि कुएं की मरम्मत और सफाई जल्द नहीं कराई तो हफ्ते भर बाद जल संस्थान अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। कुआं निरीक्षण के समय विधायक के साथ उनके प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed