फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   26 DDC did not give details of spending

26 डीडीसी ने नहीं दिया खर्च का ब्योरा

Tue, 05 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Tue, 05 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन

बांदा। जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) का चुनाव जीतने के दो माह बाद ही जिला पंचायत के 26 सदस्यों ने अपने चुनावी खर्च का ब्योरा निर्वाचन आयोग को पेश नहीं किया है। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी निर्मला देवी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


अक्तूबर माह में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव और नवंबर में नतीजे घोषित हो गए थे। निर्वाचन आयोग ने सभी प्रत्याशियों को अपना चुनावी खर्च चुनाव आयोग को देने का निर्देश दिया था। इसके अनुपालन में अब तक सिर्फ चार जीते सदस्यों ने खर्च का ब्योरा यहां जमा किया है।
विज्ञापन


26 सदस्य अभी चुप्पी साधे हैं। इनमें अध्यक्ष पद का सपा के टिकट चुनाव लड़ रहीं निर्मला देवी (वार्ड-29) भी शामिल हैं। हालांकि खर्च ब्योरा जमा करने के लिए 90 दिन का समय है। यह अभी बाकी है। जिन प्रत्याशियों ने खर्च जमा किया है उनमें वर्तमान अध्यक्ष बल्देव वर्मा की पत्नी कैलशिया देवी (वार्ड-15) सहित सपा विधायक विशंभर सिंह यादव की पत्नी रमा यादव (वार्ड-11) और अरविंद त्रिपाठी (वार्ड-20) और अरुण कुमार सिंह (वार्ड-1) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कैलाशिया देवी ने 48,160, रमा यादव ने 49,630, अरविंद त्रिपाठी ने 74,750 और अरुण कुमार ने 1,09,520 रुपये खर्च बताए हैं। डीडीसी के कुल 10 प्रत्याशियों ने अब तक चुनावी खर्च दाखिल किया है। उधर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम डीएस पांडेय ने कहा है कि निर्धारित समय में चुनावी खर्च का ब्योरा न जमा करने वाले प्रत्याशी अगला चुनाव लड़ने से वंचित किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed