फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   256 couples get married in six government pandals

छह सरकारी पंडालों में 256 जोड़ों ने रचाई शादी

Thu, 14 Nov 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
256 couples get married in six government pandals
सामूहिक विवाह में जोड़ों को उपहार देते सांसद विशंभर निषाद। - फोटो : BANDA
बांदा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के चालू वित्तीय वर्ष के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को जिले के ब्लाक और नगर पालिका मुख्यालयों में आयोजित छह सरकारी पंडालों में 256 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। वर-वधू पक्षों के अलावा अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बांदा शहर में पार्वती कुंज में बांदा और अतर्रा नगर पालिका परिषदों सहित मटौंध, तिंदवारी व नरैनी नगर पंचायत के 58 जोड़ों की शादी हुई। डीएम हीरालाल ने भी मंडप पहुंचकर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। और उन्हें दिए जा रहे तोहफों की गुणवत्ता देखी। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह भी उपस्थित रहे। समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह सहित नगर पंचायत अध्यक्ष ओममणि (नरैनी), चौधरी सुधीर सिंह (मटौंध) व बांदा ईओ संतोष मिश्रा, नरैनी ईओ अमर बहादुर, तिंदवारी ईओ डा. अजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बबेरू ब्लाक परिसर में 36 जोड़ों की शादी हुई। इनमें 16 बबेरू के और 18 कमासिन ब्लाक के जोड़े शामिल थे। एक मुस्लिम जोड़ा भी था। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह, प्रधान केशव प्रजापति, बीडीओ प्रभात कुमार द्विवेदी सहित एडीओ सूरजपाल यादव, सचिव रवि मौर्या, प्रभाकर पटेल, श्रीकांत, भाजपा नेता अजय पटेल, सत्येंद्र सिंह आदि शामिल रहे। बड़ोखर ब्लाक में 23 जोड़ों के विवाह हुए। सदर विधायक सहित सीडीओ भी उपस्थित थे। संचालन बीडीओ निरंजन शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरैनी के राजकुमार इंटर कालेज में आयोजित सामूहिक विवाह में 43 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधे। इनमें 35 नरैनी ब्लाक के और 8 बिसंडा ब्लाक के थे। बोरिंग टेक्नीशियन उमादत्त मिश्र ने मंत्रोच्चारण के बीच औपचारिकताएं पूरी क राईं। विधायक राजकरन कबीर ने दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। बीडीओ मनोज सिंह ने संचालन किया। सीएचसी अधीक्षक डा.बीएस राजपूत ने परिवार नियोजन किट बांटी। एडीओ राजकुमार और देवेंद्र सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे। तिंदवारी व जसपुरा में 37 जोड़ों ने शादी रचाई।
महिला के हंगामे पर पंडाल से भागा दूल्हा
नरैनी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के पंडाल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां आ धमकी महिला ने पंडाल में शादी रचा रहे युवक पर अपने साथ शादी का झांसा देकर 11 माह से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। आरोपी युवक पंडाल से भाग खड़ा हुआ। खंड विकास अधिकारी ने इस जोड़े की शादी रोककर पुलिस को सूचना भेजी है।

राजकुमार इंटर कालेज में सामूहिक विवाह की रस्मों के दौरान अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने खंड विकास अधिकारी मनोज सिंह को लिखित शिकायत सौंपी कि उसके पति की मृत्यु के बाद कमासिन क्षेत्र के कोर्रा पुरवा गांव के युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक शोषण किया। वह गर्भवती हो गई है। इधर, आरोपी युवक मौका पाकर भाग निकला।

सामूहिक विवाह में कन्याओं को दिए गए जोड़ों की गुणवत्ता परखते डीएम हीरा लाल।

सामूहिक विवाह में कन्याओं को दिए गए जोड़ों की गुणवत्ता परखते डीएम हीरा लाल।- फोटो : BANDA

बबेरू में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में जोड़ों के साथ विधायक चंद्रपाल कुशवाहा व अन्य।

बबेरू में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में जोड़ों के साथ विधायक चंद्रपाल कुशवाहा व अन्य।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed