{"_id":"51faece1d0614364698b55a6c6a294ff","slug":"24-passengers-injured-in-bus-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस खाई में गिरी, 24 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस खाई में गिरी, 24 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारियों से भरी प्राइवेट बस स्टेयरिंग फेल होने से पहले पेड़ से टकराई फिर खाई में जा गिरी। हादसे में उस पर सवार 24 यात्री घायल हो गए। इनमें नौ को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 15 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह बिसंडा से बांदा आ रही प्राइवेट बस अरबई गांव के नजदीक स्टेयरिंग फेल होने से पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में जा गिरी। बस में सवार शिवकरन (35) निवासी इंगुवा मऊ (मरका), धीरू (6) निवासी नरौली (पैलानी), बबलू (25) निवासी सहेवा (गिरवां), रामरुचि (30) व जानकीशरण (45), रामआसरे (60) और उसकी पत्नी सीमा (55) निवासीगण ओरन, उमा (30) निवासी अमवां (बिसंडा) व नगमा (22) कोर्रही (बिसंडा) घायल हो गए।
विज्ञापन
समाजवादी एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मामूली रूप से चुटहिल 15 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायल जानकी शरण ने बताया कि बस में 80 से अधिक सवारियां भरी थीं। अचानक स्टेयरिंग फेल होने से बस के अंदर दहशत फैल गई। बस के पेड़ से टकराने पर यात्रियों को चोटें आईं।
विज्ञापन