{"_id":"5ebadff28ebc3e9050182b76","slug":"24-new-prisoners-were-quarantined-in-jail-banda-news-knp5598298134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में 24 नए बंदी क्वारंटीन किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में 24 नए बंदी क्वारंटीन किए गए
विज्ञापन
बांदा। कोराना से आगरा जेल में एक बंदी की मौत और मुंबई, लखनऊ समेत कई जेलों में बंदियों के संक्रमित पाए जाने के बाद प्रदेश की जेलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। यहां हाल ही में जेल आए 24 नए बंदियों को क्वारंटीन किया गया है।
कारागार अधीक्षक आरके सिंह ने बताया कि खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित बंदियों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है। जेल से बाहर आने वाले प्रत्येक कर्मचारी व बंदियों की थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है। मुख्य गेट से अंदर तक सैनिटाइजेशन किया गया है। प्रत्येक बंदी को दो मॉस्क व हाथ धोने के लिए साबुन बांटे गए हैं।
बाहर आने जाने-वाले वाहनों, एंबुलेंस को सैनिटाइज किया जाता है। जेल कर्मियों के लिए 50 पीपीई किट मंगाई जा रही हैं। बंदियों को नियमित योग व प्राणायाम कराया जा रहा हैं। अब तक 575 बंदी फोन कर अपने घर बात कर चुके हैं।