{"_id":"5a5ce46a4f1c1b89268b4885","slug":"21516037226-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार कक्ष निरीक्षक करेंगे परीक्षा की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार कक्ष निरीक्षक करेंगे परीक्षा की निगरानी
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में 47,629 परीक्षार्थियों की निगरानी के लिए दो हजार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। नकलचियों का ब्योरा हर रोज बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि अनिवार्यता के बावजूद अभी 20 फीसदी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।
फरवरी में शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा 59 परीक्षा केंद्रों में होगी। हाईस्कूल के 27,003 और इंटर के 20,626 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। कक्ष निरीक्षकों के चयन की कवायद शुरू हो गई है। इस बार भी डीआईओएस अपने स्तर से कक्ष निरीक्षकों की छानबीन के बाद ड्यूटी लगाएंगे। सभी 59 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा की निगरानी के लिए करीब दो हजार कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे।
जल्द ही केंद्र व्यवस्थापकों के साथ डीआईओएस बैठक करेंगे। केंद्र व्यवस्थापक शिक्षकों का परिचय पत्र, नियुक्ति पत्र और शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ आएंगे। किसी भी परीक्षा केंद्र में कोई भी शिक्षक बिना परिचय पत्र ड्यूटी नहीं करेगा। उधर, परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अनिवार्यता है।
विज्ञापन
साथ ही कैमरों के संचालन के लिए जेनरेटर के भी इंतजाम कराने को कहा था, लेकिन अभी तक 59 में 16 ऐसे केंद्र हैं, जहां सीसीटीवी कैमरे लगे नहीं हैं। लगे हैं तो चालू नहीं हैं। बांदा नगर के चार परीक्षा केंद्रों में कुछ ही कमरों में कैमरे लगे हैं, जबकि सभी कमरों में कैमरे लगने हैं। परीक्षा के महज 20 दिन बचे हैं। माध्यमिक शिक्षा सचिव ने डीआईओएस को भेजे पत्र में कहा है कि परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक या उड़नदस्तों के द्वारा पकड़े गए नकलचियों का आनलाइन ब्योरा मोबाइल एप से भेजना अनिवार्य होगा। इसे हर रोज अपडेट करना होगा। डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने बताया कि परीक्षा के पहले केंद्रों की रेंडम चेकिंग की जाएगी। सभी केंद्रों में कैमरे चालू कराए जाएंगे। परीक्षकों व कर्मचारियों को फोटोयुक्त परिचय पत्र जारी किया जा रहा है।
दो हजार कक्ष निरीक्षक करेंगे परीक्षा की निगरानी
एप्प से बोर्ड को भेजा जाएगा नकलचियों का ब्योरा
हाईस्कूल व इंटर में शामिल होंगे 47,629 परीक्षार्थी
अनिवार्यता के बाद भी कई केंद्रों में नहीं लगे कैमरे