फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल लगाकर कब्जा

सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल लगाकर कब्जा

Fri, 09 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल लगाकर कब्जा
बांदा। पेयजल संकट से जूझ रहे शहर के शांति नगर (बिजली खेड़ा) में सरकारी हैंडपंप पर कब्जा कर लिया। महोबा में तैनात जिला बचत कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने अपने घर के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप पर समर्सिबल पंप लगवा लिया। नतीजे में दो साल से इस हैंडपंप से अन्य लोगों को पानी नही मिल रहा।
विज्ञापन


जल संस्थान ने कुछ हैंडपंप सड़क किनारे लगवाए और कुछ को लोगों की ड्योढ़ी और चबूतरों पर लगवा दिया। इसका फायदा उठाकर इन लोगों ने सरकारी हैंडपंपों को घेराकर अपने दायरे और कब्जे में कर लिया। अब हैंडपंप से आम लोगों को बूंद भर पानी तक नहीं मिला पा रहा।
विज्ञापन


जल संस्थान किसी पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। हैंडपंप सार्वजनिक न होकर कुछ लोगों की निजी संपत्ति बनकर रह गए हैं। मोहल्ले के संतोष कश्यप, मुन्ना, रवि, लालबाबू, संतोष प्रजापति, भइयालाल और जयकरन का कहना था कि जल संस्थान दो साल से चुप्पी साधे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जल संस्थान सहायक अभियंता आरके मौर्या का कहना है कि इस बारे में किसी उपभोक्ता से उन्हें शिकायत नहीं मिली। अब सूचना मिली है तो तत्काल इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

पड़ोसियों को दो वर्षों से नहीं मिल रहा पानी
शांतिनगर में सरकारी हैंडपंपों पर नाजायज कब्जे
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed