{"_id":"57a22deb4f1c1bda762bb015","slug":"21-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में 21 घायल, अस्पताल भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में 21 घायल, अस्पताल भर्ती
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। साइकिल में टक्कर मारने के बाद पलटे टेंपो में सवार 12 सवारियां घायल हो गईं। साइकिल सवार दो बालकों को भी चोटें आईं। एक अन्य घटना में ट्रक की टक्कर से जीप चालक समेत चार जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर बांदा से ओवरलोड टेंपो जारी गांव जा रहा था। गांव के नजदीक साइकिल से खेत जा रहे सुदीप (12) व संदीप (10) पुत्रगण मिट्ठू को टक्कर मारने के बाद टेंपो खंती में पलट गया। सुदीप और संदीप समेत टेंपो सवार तिंदवारा गांव की शिवकलिया (45) पत्नी दिगपाल, त्रिवेणी गांव के श्यामबिहारी (13) पुत्र सूरज प्रसाद, धनंजय (3) पुत्र आत्माराम, कल्पना (35) पत्नी आत्माराम और जारी गांव के कल्लू (70) पुत्र बल्दू, बिलासा (50) पत्नी रंपत और उसकी पुत्री चुन्नू बिट्टी (20), राधा (20) पुत्री रामकिशोर व भाई आलोक (24) घायल हो गए। सभी को ग्रामीणों ने कीचड़ भरी खंती से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। मामूली घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में बांदा-महोबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटौंध थाना क्षेत्र के इंदिरा पुरवा के पास मटौंध की ओर से आ रही पिकअप जीप को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जीप सवार स्वामीदीन (70) निवासी बरहा (गौरिहार), रामेश्वर (60) निवासी चंदला (छतरपुर), नईम (20) महोबा व जीप चालक अरुण (20) पुत्र बबलू घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
उधर, तिंदवारी निवासी विनोद (22) पुत्र केशव रोडवेज बस से घर जाते समय तिंदवारी तिराहे पर उतरते समय गिरकर घायल हो गया। बिजली खेड़ा निवासी आशुतोष (14) पुत्र ब्रजकिशोर मिश्रा बुधवार को दोपहर साइकिल से कोचिंग जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के महुई गांव का रंजीत (10) पुत्र बच्चा व कमलेश (18) पुत्र रामसजीवन साइकिल से तिंदवारी जाते समय मूंगुस गांव के पास कार की टक्कर से घायल हो गए। एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी रामआसरे (65) पुत्र भिखुवा बुधवार को सुबह साइकिल से बांदा आते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गए।