{"_id":"5c40bfdcbdec22073e1b4630","slug":"201547747292-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्योटरा अंडरपास का सांसद ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्योटरा अंडरपास का सांसद ने किया लोकार्पण
विज्ञापन
लगभग एक साल पहले राहगीरों के लिए चालू कर दिए गए क्योटरा अंडरपास का गुरुवार को सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने लोकार्पण किया।
सांसद ने कहा कि झांसी से मानिकपुर तक रेल लाइन का विद्युतीकरण लगभग पूरा हो गया है। दोहरीकरण का काम भी फरवरी में शुरू हो जाएगा। स्टेशन में सुविधाएं बढ़ेंगी और नई ट्रेनें भी चलेंगी।
रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आरके सिंह ने कहा कि पास में पानी भरने की शिकायत दूर करने के लिए टिनशेड लगवाए जा रहे हैं।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, स्टेशन प्रबंधक बीपी वर्मा, वरिष्ठ खंड अभियंता शिव सिंह, वरिष्ठ खंड अभियंता (रेलपथ) महेश कुमार शाक्य, वाणिज्य निरीक्षक संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
गौरतलब है कि अंडरपास लगभग एक साल पहले चालू हो गया था। दोनों ओर की लिंक रोड घटिया होने से अभी भी जर्जर है।
पुल की स्लैब से बारिश में पानी गिरता है। कई माह इसे बंद रखा गया।
क्योटरा रेलवे फाटक अब स्थायी रूप से बंद कर दिए जाने के बाद रेलवे अधिकारियों को अंडरपासलोकार्पण की सुध आई। इसकी लागत लगभग पांच करोड़ रुपये है।
अंडरपास के निर्माण में खासी अनियमितताएं की गई हैं। इसके दोनों ओर बनाई गई आरसीसी सड़क दो माह में ही टूट चुकी है।
लोकार्पण के पहले इसकी पैचिंग की गई। इस पर सांसद ने कहा कि इसलिए वह लोकार्पण के लिए नहीं आ रहे थे।
रेल अधिकारियों से कहा कि उनसे उसी कार्य का लोकार्पण कराएं जो बेहतर हो।
क्योटरा अंडरपास के लोकार्पण के समय स्थानीय नागरिकों का विरोध भी सामने आया।
घटिया निर्माण से ज्यादा उन्हें गुस्सा इस बात का था कि रेलवे क्रासिंग का सड़क रास्ता बंद कर दिया गया।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद इदरीस, नगर पालिका सदस्य अनीता यादव, बाबूराम निषाद आदि ने सांसद से कहा कि अंडरपास की दोनों ओर की सड़कें घटिया बनी हैं।
विज्ञापन
यहां वाहन धंस रहे हैं। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। नागरिकों ने मांग की कि दोनों ओर की सड़क पूरी तरह दुरुस्त न होने तक रेलवे फाटक खुलवाया जाए।
सांसद ने जर्जर सड़क और ऊंचाई को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पूर्व डीडीसी और वार्ड सदस्यों ने कहा कि सड़क दुरुस्त नहीं की गई तो डीआरएम सहित रेलवे के उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
क्योटरा अंडरपास का सांसद ने किया लोकार्पण
पिछले साल ही चालू हो चुका था, दोनों ओर की लिंक रोड हो गई घटिया