{"_id":"59dbc0e84f1c1bf4688b4ed9","slug":"201507573992-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मासूम बच्चों की मां ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मासूम बच्चों की मां ने फांसी लगाकर जान दी
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तिंदवारी। पति से किसी बात पर हुई नोकझोंक के बाद क्षुब्ध पत्नी ने घर के खपरैल में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गई। तीन बच्चे हैं और तीनों मासूम हैं। मृतका ने पूर्व संध्या पर करवा चौथ का व्रत भी नहीं रखा था।
कबीर नगर निवासी पेशे से पेंटर छोटेलाल कबीर की पत्नी बच्ची उर्फ शिमला (30) ने सोमवार को सुबह करीब 6 बजे फांसी लगा ली। पास-पड़ोस के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। घटना से कुछ देर पहले शिमला का पति से विवाद हुआ था। पति तीनों बच्चों को लेकर घर के सामने स्थित बगीचे चला गया।
उसके जाने के बाद सूने घर में शिमला ने खपरैल पर अपनी साड़ी से फंदा बांध कर फांसी लगा ली। बगीचे से लौटे पति ने शव लटकते देखा तो शोर मचाया। खबर मिलने पर थाने से इंस्पेक्टर प्रतिमा सिंह आ गईं और अपने सामने फंदे से शव को उतरा कर पंचनामे की प्रक्रिया पूरी कराके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वाले भी आ गए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला आत्महत्या का है और किसी पक्ष से कोई आरोप या तहरीर नहीं आई है। मृतका शिमला की शादी 8 साल पूर्व हुई थी। तीन बच्चे हैं। दो पुत्री और एक पुत्र। तीनों मासूम हैं।
-पति से नहीं पटती थी, आत्महत्या से पहले भी हुआ झगड़ा
-करवाचौथ के अगले ही दिन सुबह दे दी जान