फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   20 kg of barfi destroyed; 103 kg of mustard oil seized.

Banda News: 20 किलो बर्फी नष्ट कराई 103 किलो सरसों तेल सीज

Thu, 27 Aug 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
20 kg of barfi destroyed; 103 kg of mustard oil seized.
फोटो-19-प्रतिष्ठान पर जांच करते एफएसडीए के अधिकारी। स्रोत: एफएसडीए
विज्ञापन

-रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खोया भी नष्ट कराया

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। बुधवार को टीम ने कई मिठाई और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिलावट पर कार्रवाई की।



सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के नेतृत्व में टीम ने अशोक लाट तिराहे के पास एक पिकअप वाहन की जांच की। वाहन में बिक रही डोडा बर्फी और दूध बर्फी के नमूने लिए गए। डोडा बर्फी खाने योग्य न पाए जाने पर करीब 20 किलो मिठाई मौके पर ही नष्ट कर दी गई। यह मिठाई अतर्रा के राजू बघेल के प्रतिष्ठान से लाई गई थी, जिसका एफएसएसएआई पंजीकरण भी था। इसके बाद, टीम ने अवंती नगर स्थित आरोहना एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड के भंडार गृह का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां खुले सरसों के तेल का नमूना लिया गया और सात टीन में रखा 103 किलो तेल सीज कर दिया गया। इस तेल की अनुमानित कीमत 18,540 रुपये थी, जिसे प्रबंधक शिवप्रकाश पांडेय की अभिरक्षा में दिया गया। बाबूलाल चौराहा स्थित गुप्ता स्वीट भंडार और चौरसिया मिष्ठान भंडार सहित अन्य कई प्रतिष्ठानों की भी जांच की गई। वहीं, 25 अगस्त को कैथी बाजार खोया मंडी से जब्त 20 किलो खोया भी नष्ट किया गया, क्योंकि उसे लेने कोई व्यापारी नहीं पहुंचा। खाद्य सुरक्षा टीम ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों को मिलावट रहित खाद्य पदार्थ बेचने और साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed