{"_id":"572b96284f1c1bdf725cd204","slug":"20-command-will-take-over-the-team-in-each-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर विधान सभा क्षेत्र में टीम-20 संभालेगी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर विधान सभा क्षेत्र में टीम-20 संभालेगी कमान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 06 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में बैठक को संबोधित करते विधायक दलजीत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कांग्रेस की बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की नाकामियां और पार्टी की नीतियां बताएं।
विज्ञापन
गुरुवार को जिला कार्यालय में हुई बैठक में प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से 20-20 सक्रिय कांग्रेसी शामिल हुए।
प्रदेश उपाध्यक्ष तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ खड़ी होगी। कामयाबी के लिए सभी को पूरी ताकत से जुटना होगा। केंद्रीय नेतृत्व ऐसी रणनीति बना रहा है, जिससे चुनावी नतीजे चौंकाने वाले होंगे। पार्टी के पक्ष में जन सैलाब उमड़ेगा। ऐसे प्रत्याशी उतारे जाएंगे जिनका बूथ स्तर तक संगठन तैयार होगा।
विज्ञापन
पूर्व विधायक रामेश्वर भाई ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी अपना पुराना गौरव वापस लाएगी। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल ने पदाधिकारियों को न्याय पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन सक्रिय करने को कहा।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य अवधेश निषाद को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवबली सिंह, एमयू दुर्रानी, कुतैबा जमां, प्रशांत समुद्रे, शोएब रिजवी, करन सिंह, राममिलन पटेल, संतोष सिंह, केशव पाल समेत चारों विधान सभा क्षेत्रों के ब्लाक अध्यक्ष व फ्रंटल संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।