{"_id":"5ebaddf18ebc3e902d0a934d","slug":"1908-migrants-from-gujarat-will-bring-special-train-today-banda-news-knp559827159","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के 1908 प्रवासी लेकर आज आएगी विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात के 1908 प्रवासी लेकर आज आएगी विशेष ट्रेन
विज्ञापन
बांदा। गुजरात से 1908 प्रवासी मजूदरों को लेकर विशेष श्रमिक ट्रेन बुधवार (13 मई) को सुबह 6 बजे यहां आएगी। इन मजदूरों में पड़ोसी जनपदों के भी मजदूर शामिल हैं। ट्रेन में 18 स्लीपर व चार जनरल बोगी हैं। मजदूरों को उनके गांव तक पहुंचाने के लिए लगभग 40 बसें लगाई गई हैं।
रेलवे स्टेशन पर मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण व थर्मल स्क्रीनिंग होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें गठित की गई हैं। इसके पूर्व 7 मई को गुजरात से 1205 मजदूरों को लेकर विशेष ट्रेन आई थी। उन्हें घर अथवा शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया है।
रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि विशेष ट्रेन बुधवार को सुबह यहां आएगी। मजदूरों को उतारने के बाद खाली ट्रेन इंदौर जाएगी। ट्रेन के यहां आते ही रेल कर्मी उनका तालियां बजाकर स्वागत करेंगे। रेलवे स्टेशन को साफ करने के साथ ही सैनिटाइज किया जा रहा है। जीआरपी, आरपीएफ सहित रेलवे के चिकित्सीय स्टाफ मौजूद रहेगा। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह ने बताया मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ट्रेन से उतारा जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद तहसील स्तर पर बने शेल्टर होम में क्वारंटीन कराया जाएगा।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम के मुताबिक अब तक जनपद में महानगरों और गैर प्रांतों से आने वाले प्रवासी मजदूरों की संख्या का आंकड़ा 14 हजार पार कर गया है। इनमें 50 फीसदी यानी करीब सात हजार श्रमिकों की क्वारंटाइन अवधि पूरी हो चुकी है। तीन हजार श्रमिक अपने घरों में और चार हजार श्रमिक शेल्टर होम में क्वारंटीन हैं। राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की 70 टीमें इन पर निरंतर नजर रखे हुए हैं।