फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   174 got jobs in employment fair

Banda News: रोजगार मेले में 174 को मिली नौकरी

Tue, 30 Jan 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
174 got jobs in employment fair
बांदा। राजकीय आईटीआई परिसर में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत सोमवार को रोजगार मेला लगा। 413 अभ्यार्थियों में 174 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। मेले में कुल 413 लोगों ने हिस्सा लिया था। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद, आईटीआई प्रधानाचार्य/जिला समन्वयक प्रदीप अग्निहोत्री, सहायक सेवायोजन अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कौशल प्रबंधक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि सभी चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इससे पहले कंपनियों के अधिकारियों ने उनका साक्षात्कार भी लिया था। नौकरियां पाकर युवाओं के चेहरे भी खिले नजर आए। जल्द ही अगले रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 1000 लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा जाएगा।
विज्ञापन

मेले में हिन्दुस्तान ऑटो स्पेयर पार्ट, ब्राइट फ्रयूचर आर्गेनिक, न्यू इरा कंसट्रक्शन एंड डिजाइन, काल्विन साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, इंटर प्राइजेज, टाटा मोटर्स, वेल्पन इंडिया आदि कंपनियों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed