फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1.73 lakh stolen from the account by breaking the lock of the mobile

Banda News: मोबाइल का लॉक तोड़कर खाते से उड़ाए 1.73 लाख

Sun, 26 Mar 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
1.73 lakh stolen from the account by breaking the lock of the mobile
बांदा। बाजार गए एक युवक का मोबाइल जेब से गिर गया। इस बीच किसी दूसरे युवक ने उसके मोबाइल को उठा लिया और मोबाइल के जरिए युवक के खाते से करीब एक लाख 73 हजार रुपये निकाल लिए। युवक को जानकारी हुई तो उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। युवक का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं मोहाल निवासी चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा शनिवार को बाजार जा रहा था। उसका मोबाइल रास्ते में कहीं गिर गया। इस बीच वहां से गुजर रहे किसी दूसरे युवक ने उसका मोबाइल उठा लिया। उसने मोबाइल का लॉक तोड़कर उसके खाते खाते में पड़े एक लाख 73 हजार रुपये निकाल लिए। इस दौरान उसने मोबाइल ऑनलाइन खरीदारी भी की।
विज्ञापन

खरीदारी के दौरान युवक का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। उसने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि युवक ने टीवी सेंटर से 30 हजार, किराना स्टोर से 18 हजार, पेट्रोल पंप से 10 हजार और एकाउंट से एक लाख रुपये खर्च किए हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर रुपये ट्रांसफर भी किए हैं। शहर कोतवाल संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed