{"_id":"5f3975bf8ebc3e3ca40a0bfc","slug":"17-more-people-hit-by-corona-in-banda-banda-news-knp57711146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में कोरोना की चपेट में आए 17 और लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में कोरोना की चपेट में आए 17 और लोग
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमित मरीजों का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में यहां 17 नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमें ज्यादातर बांदा शहर के हैं। 9 महिलाएं हैं। जनपद में अब तक संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 461 हो गई है। इनमें 326 स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा में सिर्फ 135 पॉजिटिव सक्रिय मरीज हैं।
रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 4 संक्रमित मिले हैं। यह सभी बांदा शहर के खुटला, आवास विकास और सर्वोदय नगर आदि इलाकों के हैं। इसके पूर्व शनिवार को 13 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इनमें पांच महिलाएं थीं।
गायत्री नगर के 4, मनोहरीगंज के 3, खुटला के 2, जरैली कोठी, आवास विकास, सर्वोदय नगर, डीएम कालोनी और छावनी के एक-एक तथा अतर्रा व जमुनी पुरवा के भी एक-एक पॉजिटिव शामिल हैं। इन सभी संक्रमितों की पुष्टि मंडलायुक्त गौरव दयाल ने की है। जनपद में कोरोना से अब तक पांच मौतें हो चुकी हैं।