फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1699 laborers arrived in 9th train from Surat

सूरत से आई 9वीं ट्रेन में 1699 मजदूर आए

Thu, 21 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
1699 laborers arrived in 9th train from Surat
विशेष ट्रेन से बांदा आए प्रवासी मजदूर। - फोटो : BANDA
बांदा। सूरत से आई 9वीं विशेष श्रमिक ट्रेन में गुरुवार को 1699 प्रवासी मजदूर यहां आए। इनमें बुंदेलखंड के 1316 श्रमिक भी शामिल हैं। प्रदेश के 23 अन्य जनपदों सहित मध्य प्रदेश के 31 श्रमिक भी इस ट्रेन से लाए गए हैं। इसे मिलाकर अब तक यहां 16 श्रमिक ट्रेनें आ चुकी हैं। सभी को उनके पैतृक गांव/जनपद क्वारंटीन में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि गुरूवार को श्रमिक विशेष स्पेशल ट्रेन शाम 6.30 बजे सूरत से यहां आई। इनमें सर्वाधिक 798 मजदूर बांदा के थे। इनके अलावा चित्रकूट के 218, हमीरपुर के 188, महोबा के 54, जालौन के 48 व झांसी के 10 श्रमिक भी यहां आए।
विज्ञापन

इन सभी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-दो पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ उतारा गया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद 35 रोडवेज बसों से रवाना किया गया। एडीएम संतोष बहादुर, सीओ सिटी आलोक कुमार, एसडीएम सुरजीत सिंह, तहसीलदार अवधेश निगम, एआरएम परमानंद पिल्लई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के भी श्रमिक आए
कानपुर-56, इटावा-17, औरैया-5, उन्नाव-14, कौशाम्बी-7, सुल्तानपुर-9, इलाहाबाद 24, रायबरेली-7, प्रतापगढ़-7, अंबेडकर नगर-2, गोरखपुर-6, आगरा-2, जौनपुर-23, सुल्तानपुर-9, भदोही-9, वाराणसी-4, गाजीपुर-1, लखनऊ-1, बस्ती-2, अमेठी-5, मैनपुरी-9, फर्रूखाबाद-2, एटा-5 और मध्य प्रदेश के 31 श्रमिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed