फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1.66 crore fine for illegal mining

Banda News: अवैध खनन मिलने पर 1.66 करोड़ का जुर्माना

Mon, 22 May 2023 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
1.66 crore fine for illegal mining

विज्ञापन
बांदा। एसडीएम ने खनिज अफसरों के साथ छापा मारकर बड़ोखर ब्लॉक की मरौली खादर खदान में स्वीकृत पट्टा क्षेत्र से बाहर बालू का अवैध खनन पकड़ा। ठेकेदार को नोटिस जारी कर खनन पर रोक लगाते हुए डेढ़ करोड़ से अधिक जुर्माना किया है। साथ ही पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त जांच में ओवरलोड 28 वाहन पकड़े गए हैं।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बड़ोखर ब्लाॅक के मरौली खादर बालू खदान में अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम को जांच करने के आदेश दिए थे। इस पर सदर एसडीएम ने खनिज अधिकारी के साथ खदान में छापा मारा। अफसरों को जांच में स्वीकृत पट्टा क्षेत्र से बाहर 18510 घन मीटर अवैध खनन और परिवहन मिला। डीएम के आदेश पर ठेकेदार पर 1,66,59000 का जुर्माना लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा अग्रिम आदेशों तक के लिए खदान में खनन और परिवहन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त चेकिंग में अवैध परिवहन पर 28 ट्रक पकड़े हैं। 21 वाहनों को मटौघ, पांच को कालूकुआं, दो वाहनों को कृषि विश्वविद्यालय पुलिस चौकी की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बांदा। डीएम ने अवैध अतिक्रमण एवं डग्गामार वाहनों के नियंत्रण व खनन के संबंध में कलक्ट्रेट में अफसरों की बैठक ली। कहा कि खनिज पट्टों व कृषि भूमि से संबंधित अनुज्ञा पत्रों में हो रहे खनन/परिवहन की जांच के लिए एक रोस्टर बनाया गया है।
डीएम ने कहा कि एसडीएम, सीओ व खान निरीक्षक अपने-अपने संबंधित क्षेत्र में हो रहे खनन/परिवहन का औचक निरीक्षण कर नियमानुसार जांच करें। यदि कोई अवैध खनन पाया जाता है तो पट्टा प्रतिबंधित करते हुए पट्टाधारक को नोटिस भेजकर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। किसी भी दशा में अवैध परिवहन व खनन नहीं होने दिया जाए।
ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर भी जांचकर कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रमुख चौराहों के आसपास अतिक्रमण न होने पाए। कार्ययोजना बताकर अतिक्रमण हटाया जाए। अवैध टैंपो टैक्सी स्टैंड नहीं चलने पाएं।

खाली जमीन का चिह्नांकन कर स्टैंड बनाने की कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी लक्ष्मी निवास मिश्रा , उप जिलाधिकारी सहित खनिज व परिवहन विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed