{"_id":"5c3cc797bdec22734428b306","slug":"161547487127-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान की खेती को सरकार देगी 50 फीसदी अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पान की खेती को सरकार देगी 50 फीसदी अनुदान
विज्ञापन
बांदा। पान के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों को अनुदान देगी। 500 वर्ग मीटर के बरेजे (पान के खेत) की लागत लगभग 50 हजार रुपये आती है। इसमें 50 फीसदी सरकार अनुदान देगी। सोमवार को उद्यान विभाग के अधिकारियों ने जिले के इकलौते पान उत्पादन करने वाले गांव बरईमानपुर में किसानों के साथ बैठक कर उन्हें योजना से अवगत कराया।
बरईमानपुर गांव में करीब डेढ़ दशक पहले तक पान की खेती बड़े पैमाने पर होती रही, लेकिन सिंचाई समस्या व घाटे के कारण किसानों ने हाथ खड़े कर दिए। अब यहां पान की खेती को पुनर्जीवित करने के लिए सरकार अनुदान दे रही है।
सोमवार को गांव पहुंचे जिला उद्यान अधिकारी परवेज खां व अपर सांख्यिकी अधिकारी शिवेंद्र सिंह बघेल ने किसानों को प्रेरित किया। हालांकि किसानों ने अनुदान बढ़ाने की मांग की। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत पान विकास प्रोत्साहन योजना से वित्तीय वर्ष 2018-19 में बरेजा बनाने के लिए 30 किसानों को प्रति किसान 25,226 रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
बरेजे की कुल लागत 50,453 रुपये निर्धारित है। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।