फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   मंडल में 45 करोड़ से बनेंगे 9 विद्युत सब स्टेशन

मंडल में 45 करोड़ से बनेंगे 9 विद्युत सब स्टेशन

Sun, 03 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
मंडल में 45 करोड़ से बनेंगे 9 विद्युत सब स्टेशन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में बिजली व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए बिजली विभाग ने कवायद तेज कर दी है। खैराडा स्थित 400 केवी स्टेशन चालू होने के बाद चारों जिलों में 9 बिजली उपकेंद्र बनाने की तैयारी है। इसके लिए अधीक्षण अभियंता ने 45 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बुंदेलखंड को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की शासन की मंशा पर चित्रकूटधाम मंडल में संसाधनों की कमी दूर करने की कवायदें शुरू हो गईं। मौजूदा समय में ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बदहाल है। ओवरलोडिंग के चलते लोगों को 5-6 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही। नगरीय इलाकों में भी 18 घंटे का रोस्टर फ्लाप है।
विज्ञापन


शासन ने बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए मंडल में 400 केवीए बिजली सब स्टेशन समेत करीब दो दर्जन उप केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति दी थी। इनमें अधिकांश का निर्माण तकरीबन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 45 करोड़ रुपये की लागत से मंडल में 9 उप केंद्रों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया। इनमें बांदा जनपद में खलारी (नरैनी), बड़ोखर खुर्द (अतर्रा रोड), बिलगांव (महुआ), महोबा जनपद में धौरहरा (जैतपुर) व कबरई और कर्वी में खोही व हमीरपुर जिले में राठ, धनौरी व अरतरा शामिल हैं। शासन से स्वीकृत जल्द मिलने की उम्मीद है। बजट आते ही उप केंद्रों के निर्माण का कार्य तेजी से कराया जाएगा।


-अधीक्षण अभियंता ने शासन को भेजा केंद्रों का प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed