फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   किशोरी की जलकर मौत, महिला झुलसी

किशोरी की जलकर मौत, महिला झुलसी

Fri, 02 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
किशोरी की जलकर मौत, महिला झुलसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। आग से झुलसी किशोरी की मौत हो गई। अन्य घटना में चिराग ऊपर गिरने से महिला झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कमासिन थाना क्षेत्र के जगदेवपुरवा गांव की किशोरी नीतू (16) पुत्री शिवऔतार बुधवार की शाम चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके कपड़ों में आग गई। पड़ोसियों ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मां मिथला देवी ने बताया कि घटना के समय वह पति के साथ चारा काटने खेत गई थी। घर में कोई नहीं था। पड़ोसियों ने घटना की सूचना दी थी।
विज्ञापन


मृतक दो बहनों में बड़ी थी। एक अन्य घटना में कालिंजर कस्बा निवासी सविता (26) बुधवार की शाम ससुराल में घरेलू काम करते समय चिराग ऊपर गिरने से झुलस गई। आग बुझाने में पति प्रमोद भी मामूली रूप से झुलस गया। गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की जलकर मौत, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed