फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   15 years imprisonment for raping cousin

चचेरी बहन से दुष्कर्म में 15 साल की कैद

Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
15 years imprisonment for raping cousin
बांदा। चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को अदालत ने 15 साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र निवासी मोहित 26 अगस्त 2018 को 15 वर्षीय चचेरी बहन को लेकर कहीं चला गया था। तीन दिन तक उससे दुष्कर्म किया। 29 अगस्त को घर छोड़ गया। दो सितंबर को किशोरी के भाई ने मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने तफ्तीश के बाद आरोप पत्र दाखिल किया। विशेष अभियोजक रामसुफल सिंह और शिवपूजन सिंह ने पांच गवाह पेश किए और पैरवी की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अनु सक्सेना ने मोहित को दोषी माना और दुष्कर्म में 15 वर्ष कैद और 10 हजार जुर्माना, बहला-फुसलाकर ले जाने में छह वर्ष कैद और 5000 जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट में 10 वर्ष की जेल और 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। जुर्माना अदा न करने पर क्रमश: छह माह, दो माह और छह माह की अतिरिक्त कैद होगी। सभी सजाएं साथ चलेंगी। जेल में बिताई अवधि सजा में शामिल की जाएगी। जुर्माने की राशि से 25 हजार रुपये पीड़ित किशोरी को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed