फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   15 thousand workers to be stopped at 40 quarantine centers

40 क्वारंटीन सेंटरों पर रोके जाएंगे 15 हजार मजदूर

Wed, 29 Apr 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
15 thousand workers to be stopped at 40 quarantine centers
बांदा। महानगरों में फंसे करीब 15 हजार मजदूरों को वापस लाने की प्रशासनिक कवायद तेज हो गईं। इन मजदूरों को 14 दिन रोकने के लिए जिले में 40 क्वारंटीन सेंटर बनाए जा रहे हैं। अब तक विभिन्न महानगरों से करीब दो सौ लोग यहां लाए गए। इनमें कोटा (राजस्थान) के 79 छात्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मजदूरों को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (महोखर) में क्वारंटीन किया गया है। गृह जनपद लाए जा रहे 15 हजार मजदूरों को रोकने के लिए शहर मुख्यालय के 20, नरैनी व बबेरू के 4-4 और पैलानी के 12 इंटर कालेज/डिग्री कालेजों को क्वारंटीन सेंटर में तब्दील किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय में 2 से 3 सौ बेड होंगे। छह सशस्त्र पुलिस कर्मी सहित लेखपाल, चिकित्सक आदि मौजूद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सभी अधिग्रहीत सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह बाहरी जनपदों से आने वाले प्रवासियों के ठहराने के लिए प्रशासन की हर संभव मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 बसों में आए 175 छात्र और मजदूर
बांदा। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद महानगरों में फंसे मजदूरों को गृह जनपद लाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को सात बसों से 175 छात्र व मजदूर यहां लाए गए। प्रयागराज से आईं कुल 7 बसों में 120 छात्र और 55 मजदूर लाए गए हैं। ये मजदूर गुजरात में फंसे थे। सभी की बदौसा में थर्मल स्कैनिंग हुई। मेडिकल कालेज में भी स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed