फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   15 quintals of brass bells stolen from Kherapat15 quintals of brass bells stolen from Kherapati Temple.i Temple.

Banda News: खेरापति मंदिर से 15 क्विंटल पीतल के घंटे चोरी

Fri, 09 Oct 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 09 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
15 quintals of brass bells stolen from Kherapat15 quintals of brass bells stolen from Kherapati Temple.i Temple.
पैलानी। थाना क्षेत्र के अमलोर गांव स्थित प्रसिद्ध सिद्धस्थल खेरापति मंदिर से चोर करीब 15 क्विंटल वजन के पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। सुबह पुजारी उमानंद तिवारी को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

चोरों ने रात में मंदिर को निशाना बनाया था जब पुजारी पितृ मिलनी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मौके पर बाइक के पहियों के निशान भी दिखाई दिए। गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान जयकरण सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल से पाइप और केबल, कन्या पाठशाला से तार व एंगल और सचिवालय से सीसीटीवी कैमरे भी पहले चोरी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस से मंदिर चोरी का जल्द खुलासा करने और गांव में गश्त बढ़ाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed