फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   माह भर बाद भी नहीं हैंडओवर हुई पेयजल टंकी

माह भर बाद भी नहीं हैंडओवर हुई पेयजल टंकी

Sun, 04 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
माह भर बाद भी नहीं हैंडओवर हुई पेयजल टंकी
माह भर बाद भी नहीं हैंडओवर हुई पेयजल टंकी
विज्ञापन


बांदा। मर्दननाका (टेलीफोन एक्सचेंज के पास) में 9 साल पहले सवा करोड़ की लागत से बनी पानी की टंकी आज तक हैंडओवर नहीं हो सकी। अलीगंज जोन में पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से बनाई गई 2500 किलोलीटर क्षमता की टंकी व 150 किलोलीटर क्षमता का सीडब्ल्यूआर जल निगम ने आज तक हैंडओवर नहीं किया। ग्राम्य विकास मंत्री के निर्देश पर पिछले दिनों सीडीओ ने निरीक्षण कर टंकी हैंडओवर के निर्देश दिए। फिर भी नतीजा शून्य रहा। सीडीओ ने जल निगम की इस लापरवाही पर खेद जताकर 24 घंटे में एक्सईएन से जवाब मांगा है।

अलीगंज जोन से जुडे़ लगभग आधा दर्जन मोहल्लों में पानी सप्लाई के लिए वर्ष 2010 में 25 लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी (ओवरहेड टैंक) मर्दन नाका (सीएमओ कार्यालय के नजदीक) में तैयार हुई जल निगम 16वीं शाखा ने इसे रंग-रोगन से चमका दिया। लेकिन सात सालों से यह सूखी पड़ी है।
विज्ञापन


इस टंकी से जलापूर्ति शुरू होने पर खाईंपार, गुलाबबाग, अलीगंज, मर्दन नाका आंशिक इत्यादि मोहल्लों में लगभग 19 लाख लीटर पानी की आपूर्ति प्रतिदिन बढ़ेगी। सीडीओ रामकुमार सिंह ने ग्राम्य विकास मंत्री के निर्देश पर 29 अप्रैल को मर्दननाका ओवरहेड टैंक और सीडब्ल्यूआर का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली मई को जल निगम 16वीं शाखा अधिशाषी अभियंता राजेंद्र सिंह को ओवरहेड टैंक तत्काल हैंडओवर कराने के निर्देश दिए थे। सीडीओ ने एक्सईएन को पत्र भेजकर लापरवाही पर खेद जताया। कहा कि एक माह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।


इससे स्पष्ट है कि आप पेयजल जैसे महत्वपूर्ण कार्यों व शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद पूरी तरह लापरवाह व उदासीन हैं। इसका 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा। ताकि आगे की कार्रवाई हो सके।

-सीडीओ ने एक्सईएन से 24 घंटे में मांगा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed