फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   14 students of Navedya Vidyalaya got infected with virus.

Banda News: वायरल की चपेट में आए नवाेदय विद्यालय के 14 छात्र

Tue, 06 Feb 2024 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
14 students of Navedya Vidyalaya got infected with virus.
बांदा। दो दिन से एक बार फिर मौसम की पलटवार से सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। मौसम बदलने से जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय के नौ छात्र और पांच छात्राएं भी सर्दी, जुकाम और बुखार से ग्रसित हो गए। विद्यालय की स्टाफ नर्स द्वारा उन्हें जिला अस्पताल में दिखाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि फरवरी माह में मौसम के बदलने से ठंडा गरम होने से वायरल इंफेक्शन से छात्र-छात्राओं को ग्रसित पाया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को खासी भीड़ रही। यहां 1450 मरीजों ने अपना पर्चा बनवाया। फिजिशियन डॉक्टर ह्दयेश पटेल, डॉ. एसडी त्रिपाठी के चेंबरों में मरीजों की भीड़ रही। यहां जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय के छात्र कक्षा 11 के शरद, यशराज व कक्षा नौ के अक्षत व पीयूष समेत 14 छात्र-छात्राओं को जुकाम, खांसी, बुखार होने से विद्यालय की स्टाफ नर्स द्वारा उन्हें दिखाया गया। डॉ. आकाश सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं को वायरल इंफेक्शन की शिकायत मिली है। दवा दी गईं हैं। प्रधानाचार्य सुषमा सागर ने बताया कि मौसम के बदलने छात्र-छात्राओं को सर्दी, खांसी, बुखार की शिकायत हुई है। पहले विद्यालय में ही इलाज किया गया, इसके बाद जिला अस्पताल में दिखाया गया है।
विज्ञापन

उधर, ट्रामा सेंटर में अलीगंज निवासी सनक्रांति (26), मोहन पुरवा निवासी बिल्लू (55), निम्नीपार निवासी करीम (20), पिपरी निवासी लक्ष्मनिया (67), स्वराज कालोनी निवासी चिराउंजी बाई (65), गायत्री नगर निवासी मुन्नी (58), आवास विकास निवासी नृमता गुरुदेव (21), बदौसा निवासी बच्चू (26), अलीगंज निवासी कैलशिया (55) को उल्टी दस्त, बुखार के चलते भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अस्पताल के वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि दो दिन मौसम में उतार चढ़ाव के चलते सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज बढ़े हैं। सभी मरीजों का बेहतर इलाज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed