फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   14 lakh fine in Lok Adalat, 16.80 lakh damages

लोक अदालत में 14 लाख जुर्माना, 16.80 लाख हर्जाना

Sat, 12 Dec 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
14 lakh fine in Lok Adalat, 16.80 lakh damages
14 lakh fine in Lok Adalat, 16.80 lakh damages - फोटो : BANDA
बांदा। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 17,525 वादों में 3,815 मामले सुलह-समझौते से निस्तारित किए गए। 14,02,633 रुपये जुर्माना किया गया। मोटर दुर्घटना क्लेम में 16,80,000 रुपये पीड़ितों को दिलाए गए। लोक अदालत में 4,065 लोग लाभान्वित हुए।
विज्ञापन

शनिवार को जिला जजी परिसर में आयोजित लोक अदालत में अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार ने 3 मामलों में सुलह-समझौते से निपटाए। पीठासीन अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने दुर्घटना क्लेम के सात मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

बीमा कंपनियों से पीड़ितों को राशि दिलाई। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नीरज कुमार ने 22 पारिवारिक वादों का निस्तारण कर 22 जोड़ों में सुलह-समझौता कराया। जिला जज और नोडल अधिकारी श्रीकृष्ण यादव ने आशीर्वाद दिया। श्री यादव ने दो वादों का निस्तारण कर 1000 जुर्माना किया। एडीजे मोहम्मद रिजवान व हरेंद्र प्रसाद ने 3-3 मामले निपटाए। एडीजे पवन कुमार शर्मा ने 20 प्रकरणों में 5,26,833 जुर्माना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्वरित न्यायाधीश प्रथम नुपुर ने 5 मुकदमों में 26,500 जुर्माना किया। एडीजे/त्वरित न्यायाधीश द्वितीय ऋषि कुमार ने 3 केसों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने 116 वाद निस्तारित कर 59,700 रुपये जुर्माना किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन भारतेंदु प्रकाश गुप्ता ने 24 वाद निपटाकर 31,27,239 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किए।
5450 रुपये जुर्माना किया। प्रथम अपर सीजेएम नदीम अनवर ने 140 मुकदमें निपटाकर 5,88,200 रुपये और एसीजेएम (रेलवे) प्रेम बहादुर सिंह ने 117 केस में 17,200 रुपये और सिविल जज जूनियर डिवीजन अनुजा सिंह ने 13 वादों में 7950 रुपये जुर्माना और 1,63,721 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किए।
सिविल जज (बबेरू) महेंद्र कुमार पांडेय ने 46 मुकदमों में 59,500 और सिविल जज (अतर्रा) सर्वेश सिंह यादव ने 25 केसों के निस्तारण में 53,300 रुपये जुर्माना किया। राजस्व न्यायालयों में 2730 वाद निस्तारित किए। सर्वाधिक मामलों का निस्तारण तहसीलदार बांदा अवधेश निगम ने 1807 मामले निस्तारित किए।

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको ने 468 मामलो का निस्तारण किया। इंडियन बैंक ने 254 खातों के कुल 3.47 करोड रुपये के समझौते प्रस्ताव निस्तारित किए गए। इंडियन बैक हमीरपुर मंडल प्रमुख रणंजय सिंह, प्रबंधक संदीप सिंहा, एलडीएम राजीव आनंद, मुख्य प्रबंधक प्रलयंकर सिंह, जेके ढीगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed